विज्ञापन

NEET UG 2026 एग्जाम को लेकर MP पुलिस अलर्ट, परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए ‘फूलप्रूफ’ प्लान तैयार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) NEET UG 2026 एग्जाम पूरे भारत के 552 शहरों और 14 अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर आयोजित करने जा रही है. 24 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं. देश भर में लगभग 5,432 सेंटर बनाए गए हैं.

NEET UG 2026 एग्जाम को लेकर MP पुलिस अलर्ट, परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए ‘फूलप्रूफ’ प्लान तैयार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 3 मई को देशभर में नीट (यूजी) परीक्षा का आयोजन करने जा रही है. इस परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसको लेकर कई राज्यों की सरकारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक, एग्जाम के दौरान नकल रोकने को लेकर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने शनिवार को पुख्ता इंतजामों की जरूरत पर जोर देते हुए सभी जिलों को निर्देश दिया कि वे 3 मई को होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) 2026 का शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करें.

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाए 

पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मकवाना ने कहा कि यह परीक्षा बहुत ज्यादा संवेदनशील है, क्योंकि इसका असर लाखों छात्रों के भविष्य पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि नीट एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है, जो छात्रों के भविष्य से जुड़ी है.  उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम और परीक्षा कक्षों का पहले से ही भौतिक निरीक्षण किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए.

उम्मीदवारों की पूरी तरह से जांच सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश और निकास के दौरान उन्हें कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडीज) का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है.

वाहनों को किया जाएगा ट्रैकिंग

डीजीपी ने प्रश्न पत्रों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बैंकों, डाकघरों, स्ट्रॉन्ग रूम और परीक्षा केंद्रों के बीच परिवहन के दौरान पुलिस सुरक्षा (एस्कॉर्ट) जरूर दी जानी चाहिए, और निर्धारित मार्गों पर डैशकैम के जरिए वाहनों की ट्रैकिंग सुनिश्चित की जानी चाहिए.

हरियाणा CM ने की नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की थी. उन्होंने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा था कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं. हरियाणा में नीट (यूजी) परीक्षा के लिए 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां 65,300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026 Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com