विज्ञापन

NEET UG 2026 Counselling: MCC आज जारी करेगा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

MCC NEET UG 2026 Counselling: पहले चरण के सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को 20 से लेकर 25 अगस्त तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. जिसके साथ ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इसके बाद दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू होगी.

NEET UG 2026 Counselling:  MCC आज जारी करेगा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
11.21 लाख उम्मीदवारों ने NEET UG 2026 में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल किए हैं.

MCC NEET UG 2026 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करने वाली है. उम्मीदवार MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग की पहली NEET UG 2026 लिस्ट देख सकेंगे.  मेडिकल बॉडी ने 5 अगस्त, 2026 को NEET काउंसलिंग प्रोसेस शुरू किया था. MCC ने 13 अगस्त को काउंसलिंग प्रोसेस के पहले राउंड के लिए एक नया शेड्यूल जारी किया था. नए शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 19 अगस्त को जारी किया जाना है. वहीं उम्मीदवारों को 20 से 25 अगस्त, 2026 के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.

रिजल्ट कैसे करें चेक

इस साल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने NEET UG 2026 में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल किए हैं. ये एग्जाम पास करने वाले छात्र MBBS, BDS और BSc नर्सिंग जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेंगे. NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों MCC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होते ही, एक लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस लिकं पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

पहले राउंड लिस्ट में नाम न आने पर क्या करें

NEET UG काउंसलिंग के पहले राउंड में अगर किसी उम्मीदवार का नाम नहीं आता है, तो वो निराश न हो. उम्मीदवार NEET 2026 काउंसलिंग के अगले राउंड की लिस्ट का इंतजार करें. वहीं किसी उम्मीदवार का नाम अगर पहले राउंड की लिस्ट में आ जाता है, तो अपनी पसंद के अनुसार अलॉटमेंट को 'फ्रीज़' या 'फ्लोट' कर सकते है.

दूसरा राउंड की काउंसलिंग कब होगी शुरू

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू हो जाएंगे. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 अगस्त है. 

ये भी पढ़ें- TRE-4 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी क्यों गुस्से में हैं छात्र? सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Counselling, MCC Counselling 2026, NEET Round 1 Counselling Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com