नीट पीजी (NEET PG) 2026 एग्जाम आज देश भर के 340 से अधिक शहरों में सिंगल शिफ्ट में आज आयोजित किया गया. इस बीच जयपुर के एक परीक्षा केंद्र में बिजली गुल होने के कारण एग्जाम को कैंसल करना पड़ा है. जानकारी के अनुसार बिजली गुल होने के कारण जयपुर के नीट परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को भारी परेशानी हुई है. जयपुर में सीतापुरा के आईओएन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर एग्जाम के दौरान लाइट चले गई. पवार सप्लाई जाने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर परिजनों ने हंगामा किया और बिजली व्यवस्था को लेकर केंद्र प्रशासन से जवाब मांगा.
5 सितंबर को होगा एग्जाम
वहीं उम्मीदवारों ने परीक्षा प्रभावित होने पर आपत्ति दर्ज कराई और सीतापुरा स्थित केंद्र पर परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए . जिसके बाद इस केंद्र के एग्जाम को कैंसल कर दिया गया है. एडीएम सिटी के अनुसार अब ये एग्जाम 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे फिर होगा. हंगामे के बाद दोबारा परीक्षा करवाने का फैसला लिया गया है. वहीं केंद्र अधीक्षक से जानकारी लेकर बोर्ड को भेजी जा रही है.
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
जो उम्मीदवार आज ये एग्जाम नहीं दे पाए हैं, उन्हें अब 5 सितंबर को पेपर देना होगा. जिसके एडमिट कार्ड एग्जाम से पहले जारी कर दिए जाएंगे. ये एडमिट कार्ड NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. बता दें कि एग्जाम नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित किया जाता है.
बता दें कि पिछले हफ्ते भी कुछ ऐसा ही हुआ था. 'ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट' (AIAPGET) 2026 के एग्जाम के दौरान जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में बिजली चले गई थी. एग्जाम को बीच में रोकना पड़ा था. ऐसे होने से 49 उम्मीदवार परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे. अब ये एग्जाम भी 5 सितंबर को करवाया जाना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं