आज देशभर में NEET-PG परीक्षा 339 शहर के 1111 केंद्रों पर आयोजित की गई. लेकिन जयपुर के सीतापुरा स्थित iON Digital Zone (iDZ) परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी. जिसको लेकर छात्रों ने केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद एनबीईएमएस ने प्रभावित 2,445 उम्मीदवारों का रिएग्जाम 05 सितंबर कराने का फैसला लिया. यह एग्जाम जयपुर में शाम 3 बजे आयोजित कराई जाएगा. साथ ही एनबीईएमएस ने प्रभावित छात्रों से परीक्षा के दौरान हुई इस गड़बड़ी को लेकर माफी भी मांगी. और अब National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का फैसला किया है.
कमेटी करेगी चांज
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, समिति की अध्यक्षता राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रधान सचिव गायत्री राठौड़ करेंगी. इसमें राजस्थान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के एक वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारी शामिल होंगे.
जांच समिति यह पता लगाएगी कि केंद्र की आंतरिक बिजली व्यवस्था क्यों फेल हुई और परीक्षा बाधित होने के पीछे क्या कारण रहे. जांच समिति को तय समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें- परीक्षा पूरी न कर पाने वाले उम्मीदवारों से NBEMS ने मांगी माफी, 5 सितंबर को होगा रि-एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं