विज्ञापन

NEET PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, natboard.edu.in पर जाकर करें चेक

NEET PG 2026 Result Out: नीट पीजी देने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है.

NEET PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, natboard.edu.in पर जाकर करें चेक
NEET PG का रिजल्ट हुआ जारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 30 अगस्त को देशभर में ये परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसमें जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर बिजली की दिक्कत के चलते परीक्षा पूरी नहीं हो पाई. इन सभी के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित हुई थी. अब सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.  

कैटेगरी वाइट पर्सेंटाइल और कटऑफ

रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवारों के रॉ स्कोर और NEET-PG रैंक जारी कर दिए गए हैं. NEET-PG रैंक उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों और टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर तय की गई है. कैटेगरी वाइज पर्सेंटाइल कटऑफ कुछ इस तरह है - 

  • General/EWS 50वां पर्सेंटाइल , 262
  • General PwBD 45वां पर्सेंटाइल, 244
  • SC/ST/OBC और संबंधित PwBD 40वां पर्सेंटाइल 226

NBEMS ने दी ये जानकारी

स्टेट कोटा की सीटों के लिए मेरिट लिस्ट संबंधित राज्य/UT अपनी पात्रता, नियम और आरक्षण नीति के आधार पर तैयार करेंगे, NBEMS ने बताया कि NEET-PG 2026 के दोनों प्रश्नपत्रों के सभी सवालों और आंसर-की की विशेषज्ञों ने दोबारा जांच की, जिसके बाद कोई भी सवाल तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया. स्कोर कार्ड 1 अक्टूबर 2026 के बाद NBEMS की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं. ये जारी होने की तारीख से 6 महीने तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. 

आंसर-की भी 1 अक्टूबर 2026 के बाद वेबसाइट पर जारी की जाएगी. उम्मीदवार अपने लॉगिन से प्रश्न ID, सही उत्तर, दिए गए उत्तर और प्रत्येक सवाल के लिए मिले अंक देख सकेंगे. आवेदन में दिए गए MBBS/FMGE के अंकों का सत्यापन एडमिशन के समय किया जाएगा. गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले उम्मीदवारों पर कार्रवाई होगी और उनकी उम्मीदवारी/रिजल्ट रद्द किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - IIT बॉम्बे ने टाले मिड सेमेस्टर एग्जाम, छात्र साहिल की मौत के बाद बड़ा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET PG 2026 Result, NEET PG 2026 Result Download Link, NEET PG Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com