NEET PG Round 3 Counsellig Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड 3 NEET PG 2026 काउंसलिंग रिजल्ट जारी कर दिया है, जिन कैंडिडेट्स ने तीसरे राउंड में अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुना था, वे ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं. बता दें कि कमेटी की और से राउंड 3 काउंसलिंग के लिए कट-ऑफ को रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए 0 परसेंटाइल कर दिया गया था. क्योंकि राउंड 2 के बाद 18,000 से ज़्यादा सीटें खाली रह गई थीं. इसके बाद राउंड 3 रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था. इस फैसले की मेडिकल कम्युनिटी ने कड़ी आलोचना भी की थी. क्योंकि इस फैसले के बाद 0-परसेंटाइल कट-ऑफ से माइनस 40 जितने कम स्कोर वाले कैंडिडेट भी एडमिशन के लिए योग्य हो गए थे.
NEET PG काउंसलिंग रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- NEET PG 2026 काउंसलिंग रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
- "PG Medical" सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां पर "Current Events" सेक्शन लिखा हुआ दिखेगा. जिसमें "Round 3 counselling result" पर क्लिक करें.
- यहां से सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड कर लें.
राउंड 3 काउंसलिंग के लिए कट-ऑफ
जनरल और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) के लिए, कट-ऑफ 276 से घटाकर 103/800 कर दी गई है. जनरल पर्सन्स विद बेंचमार्क डिसेबिलिटी (PwBD) कैंडिडेट्स के लिए, कट-ऑफ 255 से घटाकर 90/800 कर दी गई है. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) जैसी आरक्षित श्रेणियों के लिए, कट-ऑफ 235 की जगह माइनस 40 हो गई है.
कॉलेज में ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स
एडमिशन के लिए रिपोर्ट करते समय कैंडिडेट्स को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और फोटोकॉपी दोनों साथ ले जाने होंगे. नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स उम्मीदवार के पास होना जरूरी हैं.
- NEET PG एडमिट कार्ड
- प्रोविजनल या परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- NEET PG रिजल्ट
- NEET PG रैंक कार्ड
- इंटर्नशिप पूरा होने का सर्टिफिकेट
- MBBS डिग्री सर्टिफिकेट
- डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)ID प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोट कार्ड)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं