विज्ञापन

Students Reactions on NEET UG Paper: कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा संपन्न, छात्रों की जुबानी जानिए कैसा रहा प

नीट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई. छात्रों के अनुसार बायो का पेपर लंबा था, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान रहे. समय की कमी के कारण कुछ बच्चों के सवाल छूटे, पर कुल मिलाकर सब पॉजिटिव रहा.

हैरानी की बात यह रही कि जिसे छात्र अक्सर कठिन मानते हैं, वह केमिस्ट्री और फिजिक्स इस बार कई बच्चों को आसान लगी.

Students Recation on NEET UG Paper :  मेडिकल की दुनिया में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, यानी 'नीट' (NEET) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. पूरे देश के साथ-साथ विंध्य के केंद्र रीवा में भी हजारों छात्र अपनी मेहनत और उम्मीदों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे.

कहीं खुशी, कहीं लेंदी पेपर की चिंता

परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते छात्रों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. जहां कुछ छात्र पेपर के सरल होने से गदगद थे, वहीं कुछ छात्र समय की कमी के कारण थोड़े मायूस नजर आए. रीवा के छात्रों का मानना है कि इस साल बायो (Biology) का पेपर काफी लंबा (Lengthy) था.

ज्यादातर परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने बायो सेक्शन को हल करने में काफी समय लगा दिया, जिसकी वजह से फिजिक्स (Physics) और केमिस्ट्री (Chemistry) के लिए उनके पास वक्त की कमी हो गई. हालांकि, बायो में पूरे 360 नंबर स्कोर करने का मौका होता है, इसलिए छात्रों ने इसमें ज्यादा सावधानी बरती.

केमिस्ट्री और फिजिक्स ने दी राहत

हैरानी की बात यह रही कि जिसे छात्र अक्सर कठिन मानते हैं, वह केमिस्ट्री और फिजिक्स इस बार कई बच्चों को आसान लगी. छात्रों का कहना था कि सवाल कठिन नहीं थे, बस वे काफी लेंदी पूछे गए थे. 

दौसा राजस्थान के छात्रों का रिएक्शन

मेडिकल प्रवेश की देश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET 2026 रविवार को दौसा जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. जिले में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल 4185 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. प्रशासन की सख्त निगरानी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक आयोजित हुई.

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और वीक्षकों की तैनाती के साथ हर गतिविधि पर नजर रखी गई. निर्धारित समयानुसार दोपहर 1:30 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और 2 बजे से परीक्षा शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली.

इस दौरान एनडीटीवी संवाददाता देवेन्द्र सिंह नरूका ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों से बातचीत की. छात्रों ने बताया कि इस वर्ष का पेपर पिछले वर्ष 2024 की तुलना में अपेक्षाकृत संतुलित और सहज रहा. खासतौर पर जीव विज्ञान (Biology) के लगभग 90 प्रश्न पूछे गए, जबकि भौतिकी (Physics) और रसायन विज्ञान (Chemistry) से करीब 45-45 प्रश्न शामिल थे.

अभ्यर्थियों के चेहरे पर परीक्षा के बाद संतोष झलकता नजर आया. कई छात्रों ने कहा कि पेपर ने न तो ज्यादा डराया और न ही बहुत आसान लगा, बल्कि मेहनत करने वालों को न्याय देने वाला रहा.
 

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Exam Analysis: परीक्षा खत्म, जानें क्या हो सकती है Expected Cut-Off और कौन से हैं टॉप कॉलेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET 2026 Rewa, Medical Entrance Exam, NEET Paper Analysis, Biology Lengthy Paper, NEET Student Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com