विज्ञापन

री-एग्जाम में 15 मिनट एक्स्ट्रा क्यों? NTA ने NEET UG 2026 से जुड़े सवालों के दिए जवाब

एनटीए (NTA) 21 जून को पूरे देश में दोबारा से NEET-UG एग्जाम करवाने जा रहा है. टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, कैंडिडेट्स को उनके दिए गए शहरों के ऑप्शन के आधार पर रैंडम तरीके से सेंटर दिया जाता है.

री-एग्जाम में 15 मिनट एक्स्ट्रा क्यों? NTA ने NEET UG 2026 से जुड़े सवालों के दिए जवाब
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा.

NEET UG 2026 Re-exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 21, जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) का री-एग्जाम करवाने जा रही है. इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाएंगे. NEET-UG एग्जाम को लेकर कई तरह के सवाल छात्रों को मनों में हैं. रिफंड से लेकर एग्जाम सेंटर से जुड़े कई सवाल उम्मीदवारों के मनों में हैं. NTA ने अक्सार पूछे जाने वाले इन सवालों (FAQs) का एक सेट जारी किया है. अगर आप NEET UG री-एग्जाम में बैठने वाले हैं, तो एक बार नीचे बताए गए सवालों के जवाब अच्छे से पढ़ लें. ताकि एग्जाम को लेकर किसी तरह की कंफ्यूज न हो.

क्या परीक्षा केंद्र और शहर बदल सकता है

कई उम्मीदवारों के मनों में ये सवाल जरूर आ रहा है कि क्या उनका परीक्षा केंद्र और शहर बदला जा सकता है. NTA के अनुसार परीक्षा केंद्र, उम्मीदवार के चुने गए शहर के आधार पर आवंटित किए जाते हैं. मौजूदा शहरों के विकल्पों को अपडेट करने की सुविधा 15 मई से 21 मई तक उपलब्ध थी. जिन छात्रों ने इस सुविधा का फायदा उठाया है और अपना शहर बदला है, उनका शहर बदला जाएगा.

कितने समय की होगी परीक्षा

NEET UG री-एग्जाम 21 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा जो कि  शाम 05:15 बजे तक चलेगा. परीक्षा के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है.   ये अतिरिक्त 15 मिनट दस्तावेज के सत्यापन और परीक्षा से संबंधित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए दिया गया है.

क्या परीक्षा का मीडियम को बदला जा सकता है?

NTA के अनुसार आवेदन करते समय जिस मीडियम का चयन किया गया है, उसे इसे बदला नहीं जा सकता. इसलिए जो भी छात्र NEET UG री-एग्जाम दे रहे हैं वो अपने पेपर का माध्यम नहीं बदल सकते.

ये भी पढ़ें- NEET, CBSE और SSC के बाद अब CUET एग्जाम में भी गड़बड़ी, आखिर करोड़ों छात्रों के भविष्य से कब तक होता रहेगा खिलवाड़?

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
National Testing Agency, NEET UG 2026 Re Exam, NEET UG 2026 FAQs, NEET UG 2026 Extra Time, NEET UG 2026 Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com