विज्ञापन

कंप्यूटर बेस्ड NEET पर काम कर रही नीलेकणी वाली टास्क फोर्स, NTA DG का बड़ा बयान

CBT Mode NEET: नंदन नीलेकणी जिस हाई पावर्ड टास्क फोर्स को लीड कर रहे हैं, वो अब नीट को सीबीटी मोड में आयोजित करने को लेकर काम कर रही है. एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने इसे लेकर जानकारी दी है.

NTA के डीजी ने नीट के सीबीटी मॉडल को लेकर कही ये बात

NEET पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की खूब आलोचना हुई और फिर एजेंसी में कई तरह के बदलाव भी हो गए. साथ ही पेपर लीक जैसी दिक्कतों को लेकर एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स भी बनाई गई, जिसे नंदन नीलेकणी हेड कर रहे हैं. इसी बीच NTA के डीजी अभिषेक सिंह का बड़ा बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम ही फ्यूचर है और नीट को भी सीबीटी मोड में कराने को लेकर काम चल रहा है. नीलेकणी वाली टास्क फोर्स इस पर काम कर रही है. 

CBT को बताया फ्यूचर

एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा, हमारे सभी एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित कराए जा रहे हैं, सिर्फ नीट परीक्षा पेन-पेपर मोड में होती है. नीट को भी जल्द सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा. नंदन नीलेकणी वाली टास्क फोर्स इस पर काम कर रही है. सीबीटी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और बाकी चीजों की जरूरत है, जिन्हें देखा जा रहा है. जेईई से लेकर यूजीसी नेट और सीईयूटी जैसी सभी परीक्षाएं सीबीटी मोड में होती हैं. सीबीटी ही फ्यूचर है और हमारे आने वाले सभी एग्जाम जल्द ही सीबीटी मोड में ही होंगे. 

एआई का होगा इस्तेमाल

NTA डीजी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल फ्रॉड को रोकने के लिए किया जा रहा है. इसमें तमाम तरह के बदलाव कर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी एग्जाम बिना किसी एरर या किसी दिक्कत के हों. उन्होंने बताया कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता भारत में होने वाली सभी परीक्षाओं के सिस्टम को मजबूत करना है. क्रॉस बॉर्डर एग्जाम हमारा अगला कदम होगा. 

सिक्योर क्वेश्चन पेपर टेक्नोलॉजी को लेकर एनटीए के डीजी ने कहा कि हर एग्जाम में इस तरह की टेक्नोलॉजी की जरूरत होती है. चीन का सबसे बड़ा एग्जाम गाओगाओ जब होता है तो पूरा शहर बंद हो जाता है. हम बाकी देशों के साथ भी इसे लेकर बातचीत कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - AI से जवाब मिल रहे हैं, लेकिन क्या छात्र सीखना भूल रहे हैं? MIT रिपोर्ट में छात्रों को लेकर बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nandan Nilekani High Powered Task Force Head, Nandan Nilekani, NEET Paper Leak, NEET CBT Mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com