विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य के MBBS छात्रों की मौज, इतना बढ़ा स्टाइपेंड

मध्यप्रदेश में एमबीबीएस के इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा दिया गया है. एमबीबीएस के इंटर्न लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रहे थे.

यूपी-उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य के MBBS छात्रों की मौज, इतना बढ़ा स्टाइपेंड
एमपी में एमबीबीएस इंटर्न का बढ़ा स्टाइपेंड

मध्यप्रदेश में एमबीबीएस के इंटर्न के लिए एक खुशखबरी है. लंबे समय से आंदोलन कर रहे इंटर्न्स को इसका फल मिल गया है. अब उनकी इंटर्नशिप का स्टाइपेंड बढ़ा दिया गया है. स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए एमबीबीएस इंटर्न आंदोलन कर रहे थे. स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे इंटर्न डॉक्टर और सरकार ने बातचीत की और दोनों के बीच सहमति हो गई है. आपको बताते हैं एमबीबीएस इंटर्न को अब प्रति माह कितना स्टाइपेंड मिलेगा.

कितना बढ़ा स्टाइपेंड
मध्यप्रदेश में एमबीबीएस के इंटर्न  को पहले 14,337 प्रति महीना स्टाइपेंड मिलता था. इसके हिसाब से 477 रुपये प्रतिदिन और इसके लिए अस्पतालों में 12-14 घंटे तक कठिन ड्यूटी करनी पड़ती थी. अब ये स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपये मासिक कर दिया गया है.

बता दें आंदोलन पर बैठे एमबीबीएस इंटर्न की मांग स्टाइपेंड बढ़ाकर 30,000 रुपये मासिक और हर साल 6 प्रतिशत की दर से इंक्रीमेंट देना था. अब सरकार और इंटर्न दोनों 21,500 रुपये पर सहमत हो गए हैं.

उत्तराखंड में बढ़ाया गया था स्टाइपेंड
बता दें मध्यप्रदेश से पहले यूपी और उत्तराखंड में एमबीबीएस के इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाया गया था. उत्तराखंड में पहले इंटर्न्स को 17,000 रुपये स्टाइपेंड मिलता था अब इसे बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है.

यूपी में इतना मिलता है स्टाइपेंड
उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस के इंटर्न को पहले 12 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलता था. जिसे बढ़ाकर हर महीने 25 हजार मिलेगा.इससे पहले 2021 में भी इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई थी.

अन्य राज्यों में मिलता है इतना स्टाइपेंड
देश के कई अन्य राज्यों में एमबीबीएस इंटर्न्स को मध्य प्रदेश से काफी अधिक स्टाइपेंड दिया जाता है. 

छत्तीसगढ़: 25 हजार प्रति माह 
ओडिशा: 44,880 प्रति माह
झारखंड: 25,000 से 27,000 प्रति माह
बिहार: लगभग 27,000 प्रति माह
महाराष्ट्र: लगभग 18,000 प्रति माह
राजस्थान: लगभग 14,000 से 15,000 प्रति माह

ये भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती में यूपी के शिक्षा मित्रों को वेटेज देने की तैयारी! आयुसीमा में भी मिल सकती है छूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MBBS, MBBS Intern, MBBS Intern Stipend, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com