MP Board Results 2025: मध्य प्रदेश में इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द समाप्त होने वाला है. एमपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने की अंतिम तैयारियों में जुटा है. बताया जा रहा है कि जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा. MPBSE सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं-12वीं की परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है.
आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करना होगा रिजल्ट
हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि 10वीं-12वीं की कॉपियों को चेक करने का काम लगभग पूरा होने वाला है. जिसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को MPBSE की आधाकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बताया गया कि मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या फिर mpresults.nic.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट रोल नंबर और जन्मतिथि के आधार पर चेक किया जा सकेगा.
25 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा
उल्लेखनीय हो कि मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित हुई थी, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित कराई गई थी, जहां इस बार मध्य प्रदेश के कुल 17 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया था.
जल्द जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
बताते चले कि इस बार मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के अलावा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं भी बोर्ड पैटर्न पर आयोजित हुई थी. जहां 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है, इसलिए अब 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह इंतजार भी जल्द ही समाप्त होने वाला है.
यह भी पढे़ं - 19 अप्रैल को आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानिए कैसे कर सकेंगे चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं