विज्ञापन

MP Board 10 Topper: प्रतिभा सोलंकी का रूटीन फॉलो कर आप भी बन सकते हैं टॉपर, बस इस तरह करनी होगी पढ़ाई

पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं. प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 99.8% के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है.

MP Board 10 Topper: प्रतिभा सोलंकी का रूटीन फॉलो कर आप भी बन सकते हैं टॉपर, बस इस तरह करनी होगी पढ़ाई
प्रतिभा सिंह सोलंकी का सपना IAS बनने का है.

मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप कर पन्ना के गुनौर के सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया है. प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 अंकों में से 499 नंबर हासिल किए हैं. एक साधारण परिवार से आनेवाली प्रतिभा ने पढ़ाई के एक खास रूटीन को फॉलो करते हुए ये अंक हासिल किए हैं. प्रतिभा सिंह सोलंकी ने अपने इस रूटीन को शेयर भी किया है. आप भी प्रतिभा सिंह सोलंकी  के नक्शे कदम पर चलते हुए अच्छे अंक बोर्ड एग्जाम में हासिल कर सकते हैं. 

1.एग्जास के दिनों में आपने कितने घंटे पढ़ाई की थी?

इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कहा कि, मैं स्कूल से घर आकर दिन में कुल 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थी. इस दौरन मन लाकर पढ़ने से मेरे को एक बार में ही सब चीजें समझ आ जाती थी.

2. आपका पूरे दिन का रूटीन क्या था?

अपने पूरे दिन का रूटीन बताते हुए प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कहा, मैं स्कूल जाने से पहले भी पढ़ाई करती थी. वहीं स्कूल से आकर कुछ देर आराम करने के बाद फिर से पढ़ाई को शुरू करती थी. प्रतिभा सिंह सोलंकी के अनुसार वो सुबह 5 बजे उठ जाती थी और फिर पढ़ाई करती थी. 8 बजे स्कूल के लिए निकाल जाती थी. 4 बजे तक स्कूल से वापस आती थी और उसके बाद कुछ देर आराम करती थी. फिर शाम के 6 बजे से शाम 9 बजे तक पढ़ाई करती थी.

3.आपने किन सब्जेक्ट्स पर सबसे ज़्यादा फ़ोकस किया?

इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कहा कि मेरा पूरा फोकस गणित और इंग्लिश के विषय पर था. इन विषयों को मैंने ज्यादा फोकस के साथ और अच्छे से पढ़ा. इसी का नतीजा रहा कि मैंने अच्छे अंक हासिल किए. जो बच्चे बोर्ड एग्जाम देने जा रहे हैं, उन्हें सलाह देते हुए प्रतिभा सिंह सोलंकी ने कहा कि कड़ी मेहनत अगर की जाए तो नंबर अपने आप ही अच्छे आ जाते हैं. इसके अलावा समर्पित दिनचर्या का पालन करना भी जरूरी है. ये नहीं कि एक दिन पढ़ाई की और अगले दिन नहीं.

4. आप क्या बनने का सपना देखती हैं?

प्रतिभा सिंह सोलंकी ने बताया कि वो आगे जाकर IAS बना चाहती हैं और देश की सेवा करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें-  टॉपर्स Talk: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपर दीपिका के टिप्स, बताया कैसे हासिल किया 99.80 % स्कोर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board Class 10 Topper, Pratibha Solanki Routine, Study Tips Topper Talk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com