विज्ञापन

MP Board Result 2026 : Digilocker पर कैसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, जानिए यहां

MP Board Result 10-12th 2026 : एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे जारी होगा. जानें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें.

MP Board Result 2026 : Digilocker पर कैसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, जानिए यहां
छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) पास रखें, क्योंकि रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी.

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड ने आधिकारिक रूप से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीख का एलान कर दिया है. कल 11 बजे प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ऑफिशियल वेबसाइट-mpresult.nic.in या mpbse.nic.in पर रिजल्ट जारी कर देंगे. छात्र रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबासइट पर दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण एरर आने लगता है. ऐसे में स्टूडेंट्स डिजीलॉकर पर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

MP Board Result 2026 : DigiLocker पर रिजल्ट देखने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें.
  • अपने क्रेडेंशियल (Aadhaar/Mobile No) का उपयोग करके लॉगिन करे.
  • यदि अकाउंट नहीं है, तो नया अकाउंट बनाएं.
  • होमपेज पर 'Education' या 'Result' सेक्शन में जाकर 'MP Board' सर्च करें.
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन दबाते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.

नोट: छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) पास रखें, क्योंकि रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board Result 2026, MPBSE 10th Result Date, MP Board 12th Result 2026, Mpresults.nic.in 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com