Maths Tricks for Competitive Exams: Competitive Exams में Quantitative Aptitude ऐसा सेक्शन होता है जहां स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहद जरूरी होते हैं. SSC, बैंकिंग, रेलवे, CAT और अन्य सरकारी परीक्षाओं में Maths के सवाल कम समय में हल करने पड़ते हैं. ऐसे में सही ट्रिक और शॉर्टकट, छात्रों का समय बचाने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट मानते हैं कि केवल फॉर्मूले याद करना काफी नहीं है, बल्कि स्मार्ट तरीके से सवाल हल करना भी जरूरी है.
नोट कर लें ये Maths Tricks
Simplification के सवालों के लिए
सबसे पहले छात्रों को Tables, Squares और Cubes याद करने चाहिए. 1 से 30 तक के पहाड़े, 1 से 20 तक के Squares और कम से कम 1 से 15 तक के Cubes याद होने से Calculation बहुत तेज हो जाती है.
Multiplication की आसान Tricks
Multiplication की कुछ आसान Tricks भी काफी उपयोगी मानी जाती हैं. उदाहरण के लिए किसी संख्या को 11 से गुणा करने के लिए दोनों अंकों का जोड़ बीच में लिख दिया जाता है. जैसे 43 × 11 = 473.
देश की सीक्रेट intelligence agencies में कैसे मिलती है नौकरी
Percentage के सवालों के लिए
Percentage के सवालों में Fraction Conversion Trick बहुत मदद करती है. जैसे 50% = 1/2, 25% = 1/4 और 75% = 3/4. इससे Profit-Loss, Discount और Data Interpretation के सवाल तेजी से हल किए जा सकते हैं.
Square और Square Root के लिए
Square और Square Root निकालने की Tricks भी छात्रों का समय बचाती हैं. उदाहरण के लिए 25² निकालने के लिए (20+5)² Formula का उपयोग किया जा सकता है.
Averages और Ratio के लिए
Averages और Ratio वाले सवालों में Shortcut Method काफी उपयोगी होती है. अगर संख्याएं समान अंतर पर हों तो बीच की संख्या ही Average होती है.
मेल नर्स कैसे बनते हैं, कौन सा कोर्स करना पड़ता है, कितनी होती है सैलरी
Smart Trick
Competitive Exams में Options का सही इस्तेमाल भी एक Smart Trick मानी जाती है. कई बार पूरा सवाल Solve करने के बजाय Options देखकर गलत उत्तर हटाए जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं