विज्ञापन

साइंटिस्‍ट ने बताया, आपकी किचन में छिपा है राज- कराएंगे ये काम तो बच्‍चे के मैथ्‍स में आएंगे 100 में से 100 नंबर

अगर आपको लगता है कि बच्चों की Maths केवल स्कूल की किताबों और क्लासरूम तक सीमित है, तो अब अपनी सोच बदलने का समय आ गया है. एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि घर की किचन या डाइनिंग टेबल बच्चों के लिए सबसे बेहतरीन मैथ्स लैब साबित हो सकते हैं.

साइंटिस्‍ट ने बताया, आपकी किचन में छिपा है राज- कराएंगे ये काम तो बच्‍चे के मैथ्‍स में आएंगे 100 में से 100 नंबर

अगर आपको लगता है कि बच्चों की Maths केवल स्कूल की किताबों और क्लासरूम तक सीमित है, तो अब अपनी सोच बदलने का समय आ गया है. एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि घर की किचन या डाइनिंग टेबल बच्चों के लिए सबसे बेहतरीन मैथ्स लैब साबित हो सकते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि रोजमर्रा के घरेलू कामों के दौरान बच्चे अनजाने में कई गणित संबंधी चीजें सीख सकते हैं, जो उनकी सोचने की क्षमता को मजबूत बनाती हैं.   

रिसर्च में क्या पाया गया

अध्ययन अमेरिका की बिंघमटन यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम्बर सिम्पसन और उनकी टीम ने किया. शोधकर्ताओं ने दूसरी से छठी कक्षा तक के बच्चों और उनके परिवारों को ऐसे इंजीनियरिंग आधारित घरेलू प्रोजेक्ट दिए, जिन्हें घर में उपलब्ध सामान से पूरा करना था. 

इन एक्टिविटीज के दौरान यह देखा गया कि परिवारों ने बिना किसी औपचारिक मैथ्स क्लास के ही बच्चों के साथ गणित से जुड़ी बातें कीं. बच्चों ने माप लेना, तुलना करना, आकार समझना, पैटर्न पहचानना और समस्याओं का समाधान निकालना जैसी स्किल्स का इस्तेमाल किया.   

किचन कैसे बन सकती है मैथ्स की क्लास

वैज्ञानिकों के अनुसार, घर में होने वाली सामान्य गतिविधियां भी बच्चों को गणित सिखा सकती हैं-

- खाना बनाते समय सामग्री को नापना
- रोटियां या फल बराबर हिस्सों में बांटना
- प्लेट, गिलास या चम्मच गिनना
- समय का अनुमान लगाना
- लंबाई, चौड़ाई और दूरी मापना
- घर की चीजों से मॉडल बनाना

देश के ऐसे 7 स्‍कूल, जहां पढ़ते हैं रईसों के बच्‍चे, लाखों में जाती है हर महीने की फीस

क्या माता-पिता का मैथ्स एक्सपर्ट होना जरूरी है

रिसर्च का सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष यही है कि बच्चों की मदद करने के लिए माता-पिता का गणित में विशेषज्ञ होना जरूरी नहीं है. जब परिवार किसी समस्या पर साथ बैठकर चर्चा करता है, सवाल पूछता है और बच्चे को खुद सोचने का मौका देता है, तो उसकी गणितीय सोच विकसित होती है.   

माता-पिता क्या करें

विशेषज्ञ सुझाव देते हैं- 

- बच्चों को खाना बनाने में शामिल करें
- खरीदारी के दौरान उनसे जोड़-घटाव करवाएं
- बोर्ड गेम और पहेलियां खेलें
- घर के छोटे-छोटे DIY प्रोजेक्ट साथ करें
- गलत उत्तर देने पर डांटने की बजाय सोचने के लिए प्रोत्साहित करें

क्या कहती हैं अन्य रिसर्च

होम मैथ एनवायरमेंट (Home Math Environment) पर हुए कई अध्ययनों में भी पाया गया है कि घर में गणित से जुड़ी सकारात्मक बातचीत और गतिविधियां बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इससे बच्चों का मैथ्स का डर कम होता है और उनमें सीखने के प्रति उत्साह बढ़ता है.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maths Calculation Tips, Maths Study Tips, Study Tips For Children, Study Tips For Kids, Study Tips For School Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com