विज्ञापन

JEE Advanced 2026: 12वीं में आए हैं 75% से कम मार्क्स? तो जेईई एडवांस्ड देनेवाले बच्चों के पास हैं ये ऑप्शन

देशभर में 17 मई को JEE Advanced 2026 की परीक्षा होनेवाली है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्र ऐसे हैं, जिनके 12वीं में 75 प्रतिशत से कम अंक आए हैं. IITs में एडमिशन के लिए 12वीं में कम से कम  75 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरूरी है. जिन छात्रों के कम अंक आए हैं वो परेशान हो रहे हैं.

JEE Advanced 2026: 12वीं में आए हैं 75% से कम मार्क्स? तो जेईई एडवांस्ड देनेवाले बच्चों के पास हैं ये ऑप्शन
आप लगातार दो वर्षों में JEE Advanced का प्रयास अधिकतम दो बार कर सकते हैं.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई को CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी किया है. 12वीं क्लास में 75 प्रतिशत से कम अंक आने पर कई सारे JEE Advanced 2026 के उम्मीदवार परेशान हो गए है. क्योंकि JoSAA काउंसलिंग के दौरान एडमिशन पाने के लिए 12वीं क्लास में कम से कम 75 प्रतिशत अंक आना जरूरी है. JEE Advanced 2026 के जरिए ही IITs में एडमिशन मिलता है. लेकिन IITs में एडमिशन केवल उन्हीं उम्मीदवार को मिलता है, जिन्होंने 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों. SC/ST उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आवश्यकता 65% है. किसी छात्र ने JEE Advanced में बहुत अच्छी रैंक हासिल की हो. लेकिन बोर्ड परीक्षा में कम अंकों के कारण IIT में एडमिशन मिलने में दिक्कत हो सकती है.

JoSAA काउंसलिंग के दौरान एडमिशन पाने के लिए, आपको नीचे दी गई शैक्षणिक शर्तों को पूरा करना होता है-

  1. सामान्य, OBC-NCL और GEN-EWS श्रेणियों के लिए न्यूनतम 75% कुल अंक आवश्यक हैं.
  2. SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए, यह सीमा 65% कुल अंक है.
  3. 75% अंक के विकल्प के तौर पर, आपको अपनी श्रेणी के अनुसार, अपने संबंधित राज्य या केंद्रीय बोर्ड में सफल उम्मीदवारों के शीर्ष 20 परसेंटाइल के भीतर आना होगा.

X पर एक यूज़र ने दावा किया कि इस साल उसके भाई ने JEE Main परीक्षा में 97 परसेंटाइल हासिल किए. लेकिन, CBSE बोर्ड परीक्षा में उसे सिर्फ़ 67 परसेंट ही मिले. झारखंड के धनबाद के एक ने लिखा, उसे JEE Main 2026 में करीब 90 परसेंटाइल मिले, जबकि CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में सिर्फ़ 71.8 परसेंट. उसने कहा, "अब मैं JoSAA काउंसलिंग में नहीं बैठ सकता. मैं अब इसके लायक नहीं रहा." उसने आगे कहा, "मुझे अपनी बोर्ड परीक्षा में करीब 85 से 88 परसेंट नंबर आने की उम्मीद थी."

छात्रों के पास हैं ये विकल्प

17 मई को JEE Advanced 2026 की परीक्षा होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्र ऐसे हैं जिनके 12वीं में 75 प्रतिशत से कम अंक आए हैं. अगर आप भी इन्हीं छात्रों में से हैं, तो आपके पास कुछ दो विकल्प, जो कि इस प्रकार हैं-

  •  15 जुलाई को होने वाली CBSE कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर अपने अंक सुधार सकते हैं. 
  • अगर आपको लगता है कि आपका एग्जाम अच्छा गया था लेकिन अंक कम आए हैं, तो  बोर्ड की री-इवैल्यूएशन सुविधा का लाभ उठाएं. अपनी आंसर शीट को दोबारा चेक करवाएं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com