जोसा-काउंसलिंग राउंड 5 के सीट आवंटन का रिजल्ट 16 जुलाई को जारी कर दिया गया है. राउंड 5 के तहत सीट आवंटन में सफल उम्मीदवारों को आगामी 20 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, नहीं तो वे काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे. JoSAA काउंसलिंग 2026 प्रोसेस के तहत जिन उम्मीदवारों ने फाइनल राउंड में सीट पक्की कर ली है, उन्हें तय टाइमलाइन के अंदर बाकी एडमिशन फॉर्मैलिटीज पूरी करनी होंगी. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने राउंड 5 के सीट आवंटन परिणाम के आंकड़ों का विश्लेषण कर बताया कि आईआईटी जम्मू में फीमेल सुपरन्यूमरेरी सीट्स के तहत जेईई एडवांस्ड की कामन रैंक लिस्ट (CRL ) 14701 तक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग सीट आवंटित की गई.
देव शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में 4 साल बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स के क्रेज को देखते हुए फीमेल कैंडीडेट्स के लिए सीट आवंटन के यह आंकड़े काफी अच्छे हैं. देव शर्मा ने कहा, राउंड-5 के सीट आवंटन का परिणाम जारी किए जाने के साथ ही आईआईटी/आईआईएससी-बेंगलुरु सिस्टम में सीट आवंटन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. राउंड 6 के तहत सिर्फ और सिर्फ एनआईटी-प्लस सिस्टम में सीट-आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी.
IIT जोधपुर की कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग CRL-3755 पर समाप्त
देव शर्मा ने जोसा-काउंसलिंग राउंड 5 के सीट आवंटन परिणाम का विश्लेषण कर बताया कि आईआईटी जोधपुर की कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग सीट्स का आवंटन सीआरएल-3755 पर समाप्त हो गया. राउंड-5 सीट आवंटन के परिणाम के आंकड़े बताते हैं कि आईआईटी-जोधपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में प्रवेश के लिए जेईई-एडवांस्ड सीआरएल रैंक 6110 तक होना आवश्यक है.
IIT जोधपुर की ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक्स, ओपन-कैटेगरी
1.कंप्यूटर साइंस-2536/3755
2.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस-3382/5082
3.मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग-4429/5718
4.इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग-4893/6110
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा
जोसा (JoSAA) काउंसलिंग में सीट मिलने के बाद सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया होगी. डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और अपनी इच्छा यानीFreeze, Float, or Slide बतानी होगी. आपको आवंटित कॉलेज में जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी. साथ ही फीस और ओरिजिनल दस्तावेज जमा करवाने होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं