विज्ञापन

JoSAA काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कुछ ही देर में होगा जारी, ऐसे सिक्योर करें अपनी सीट

JoSAA Counselling Round 2 Result: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए JoSAA काउंसलिंग चल रही है, इसमें हजारों छात्र हिस्सा ले रहे हैं. इन छात्रों के लिए दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी हो रहा है.

JoSAA काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कुछ ही देर में होगा जारी, ऐसे सिक्योर करें अपनी सीट
JoSAA Counselling Round 2 Result: दूसरे राउंड का रिजल्ट होगा जारी

देशभर के IITs, NITs और IIITs में एडमिशन के लिए राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी करेगी. जिन छात्रों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वो रिजल्ट के बाद अपनी अलॉटेड सीट और कोर्स चेक कर सकते हैं. रिजल्ट में नाम आने पर अपनी सीट पक्की करवानी जरूरी होगी और इसके लिए 5 जुलाई तक का वक्त दिया गया है. 

किस आधार पर मिलेगी सीट?

JoSAA काउंसलिंग में शामिल हुए छात्रों को उनकी चॉइस फिलिंग, मेरिट लिस्ट और कैटेगरी के आधार पर सीट दी जाएगी. इसमें सीटों की उपलब्धता यानी कितनी सीटें खाली हैं, इसे भी आधार माना जाता है. जिन छात्रों को दूसरे राउंड में सीट मिलेगी, उन्हें अपना एडमिशन पक्का करने के लिए तय समय के अंदर ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जो 30 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच होगी. 

JoSAA काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाना होगा
  • होमपेज पर 'Round 2 Seat Allotment Result' का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें 
  • अपना JEE Main एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें
  • ऐसा करने के बाद आपको कॉलेज और कोर्स स्क्रीन पर दिखाई देगा

कट-ऑफ भी हो सकती है जारी

दूसरे राउंड के रिजल्ट के साथ ही काउंसलिंग में शामिल कॉलेजों की 'ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक' यानी कट-ऑफ भी जारी हो सकती है, जिससे छात्र एडमिशन के ट्रेंड को समझ पाएंगे. साथ ही ये उन छात्रों के लिए भी काफी अहम होती है, जो जेईई की तैयारी कर रहे हैं.  

सीट अलॉट होने के बाद तीन ऑप्शन

ऐसा नहीं है कि छात्रों को सीट अलॉट होने के बाद इसे लेना जरूरी है, वो काउंसलिंग के अगले राउंड में भी जा सकते हैं. इसीलिए उनके लिए अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं. 

Freeze (फ्रीज): इसका मतलब है कि छात्र मिली हुई सीट से पूरी तरह संतुष्ट है और आगे के काउंसलिंग राउंड में शामिल नहीं होना चाहता है. 

Float (फ्लोट): इसका मतलब है कि छात्र मिली हुई सीट को सुरक्षित रख रहा है, लेकिन वह आगे के राउंड में अपने से बेहतर पसंद के कॉलेज या कोर्स के लिए भी कोशिश करना चाहता है. 

Slide (स्लाइड): इसका मतलब है कि छात्र को जो कॉलेज मिला है वह उसे स्वीकार है, लेकिन वो उसी कॉलेज के अंदर किसी बेहतर ब्रांच या कोर्स में अपग्रेड होने का विकल्प खुला रखना चाहता है.

ये भी पढ़ें - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार की बड़ी कवायद, संसदीय समिति करेगी NEET री-एग्जाम और NTA के कामकाज का रिव्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JoSAA Counselling Round 2, Josaa Counselling Result, JoSAA Counselling Result News, Josaa.nic.in
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com