विज्ञापन

डिजाइन करियर का सपना पूरा करने का मौका, IIT Bombay ने शुरू किए CEED-UCEED 2027 के आवेदन, जानें योग्यता

डिजाइन क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए IIT Bombay ने CEED 2027 और UCEED 2027 के आवेदन शुरू कर दिए हैं. जानिए आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, एग्जाम डेट, रिजल्ट शेड्यूल और किन संस्थानों में मिलेगा दाखिला.

डिजाइन करियर का सपना पूरा करने का मौका, IIT Bombay ने शुरू किए CEED-UCEED 2027 के आवेदन, जानें योग्यता
UCEED 2027 में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पहली बार 2026 या 2027 में 12वीं या समकक्ष परीक्षा दी है.

CEED 2027 Registration : डिजाइनिंग में आपकी है रुचि, बनाना चाहते हैं करियर?  IIT Bombay ने CEED 2027 और UCEED 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन दोनों नेशनल लेवल की परीक्षाओं के जरिए देश के प्रतिष्ठित IITs और अन्य संस्थानों में डिजाइन कोर्सों में प्रवेश मिलता है. आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है, जबकि लेट फीस के साथ 6 नवंबर 2026 तक फॉर्म जमा किए जा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन आवेदन कर सकता है, CEED और UCEED में क्या अंतर और यह इंट्रेंस पास करने के बाद किन संस्थानों में दाखिला मिलता है...

CEED 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

CEED के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी सब्जेक्ट्स में ग्रेजुएशन डिग्री, डिप्लोमा या 12वीं के बाद कम से कम तीन साल का हायर एजुकेशन प्रोग्राम पूरा किया हो. जुलाई 2027 तक अपना लास्ट ईयर पूरा करने वाले छात्र भी योग्य हैं. इसके अलावा, 10वीं के बाद पांच साल Government Diploma in Art करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा निश्चित नहीं है.

UCEED 2027 के लिए योग्यता

UCEED 2027 में वे स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पहली बार 2026 या 2027 में 12वीं या इक्वैलेंच परीक्षा दी है. अच्छी बात यह है कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम के छात्र परीक्षा में बैठ सकते हैं. हालांकि सभी IITs में प्रवेश के लिए PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) सब्जेर्ट होना जरूरी हो सकता है. दूसरी स्ट्रीम के छात्रों को कुछ चुनिंदा संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा.

कितनी बार दे सकते हैं ये एग्जाम

UCEED एग्जाम अधिकतम दो बार और लगातार दो सालों में ही दी जा सकती है.

किन इंस्टीट्यूट में मिलता है दाखिला?

CEED स्कोर के आधार पर IIT Bombay, IIT Delhi, IIT Guwahati, IIT Hyderabad, IIT Kanpur, IIT Roorkee, IIT Jodhpur, IIT Gandhinagar, IISc Bengaluru, IIIT Jabalpur समेत कई इंस्टीट्यूट्स में दाखिला के अवसर मिलते हैं. वहीं UCEED के जरिए IIT Bombay, IIT Delhi, IIT Guwahati, IIT Hyderabad, IIT Indore, IIT Roorkee और IIIT Jabalpur के BDes प्रोग्रामों में एडमिशन लिया जा सकता है. कैंडिडेट्स को ध्यान रखना चाहिए कि केवल परीक्षा पास करने से सीट सुनिश्चित नहीं होती. हर संस्थान की अलग प्रवेश प्रोसेस, मेरिट और इंटरव्यू जैसे अतिरिक्त मानदंड हो सकते हैं.

CEED और UCEED में क्या है अंतर?

CEED (Common Entrance Examination for Design) उन उम्मीदवारों के लिए है जो डिजाइन में मास्टर्स (MDes) या पीएचडी (PhD) जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं. वहीं UCEED (Undergraduate Common Entrance Examination for Design) चार साल Bachelor of Design (BDes) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है. यह परीक्षा खासतौर पर 12वीं पास या 12वीं में पढ़ रहे छात्रों के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं के छात्रों पर नहीं लटकेगी फेल होने की तलवार, वही पुराना फॉर्मूला रहेगा चालू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com