JEE Advanced 2025 Updates: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Advanced 2025) के पेपर 1 और 2 के लिए क्यूश्चन पेपर जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई एडवांस्ड 2025 क्यूश्चन पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा.
MHT CET 2025 Answer Key: महा सीईटी आंसर-की आज जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक
18 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 18 मई को किया गया था. परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2 जून को
आईआईटी कानपुर 22 मई को उम्मीदवारों की रेस्पांस शीट साइट पर अपलोड करेगा. जबकि जेईई एडवांस्ड आंसर-की 26 मई को जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को 27 मई तक जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी जाएगी. इसके बाद संस्थान द्वारा जेईई एडवांस्ड 2025 फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा. जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा 2 जून को होगी.
आईआईटी में मिलेगा एडमिशन
जेईई एडवांस्ड राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके जरिए छात्रों का बीई, बीटेक, इंटिग्रेटेड मास्टर और ड्यूल डिग्री प्रोग्रामों वाले यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलता है. जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में सफल होने वाले छात्र देश भर के टॉप आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्र होंगे. आईआईटी में छात्रों को सीटें संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित की जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं