विज्ञापन

22 की उम्र में क्रैक किया UPSC, अब नोएडा में DCP; कौन हैं IPS प्रीति यादव?

IPS Preeti Yadav Success Story: आईपीएस प्रीति यादव को नोएडा जोन-1 का डीसीपी बनाया गया है. इससे पहले वो सहारनपुर में पोस्टेड थीं, उन्होंने महज 22 साल की उम्र में ही आईपीएस बनकर अपने पिता का सपना पूरा किया.

22 की उम्र में क्रैक किया UPSC, अब नोएडा में DCP; कौन हैं IPS प्रीति यादव?
IPS प्रीति यादव बनीं नोएडा की डीसीपी

IPS प्रीति यादव की खूब चर्चा हो रही है, जिन्हें नोएडा जोन-1 की डीसीपी बनाया गया है. गौतमबुद्ध पुलिस कमिश्नर की तरफ से किए गए बदलावों में प्रीति यादव को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस अधिकारी प्रीति यादव को यूपी की तेज तर्रार महिला अफसरों में गिना जाता है. वो महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बन गईं थीं. सबसे खास बात ये है कि अपने पहले ही अटेंप्ट में उन्होंने ये सबसे मुश्किल एग्जाम निकाल दिया. ऐसे में आज हम आपको IPS प्रीति यादव की पूरी सक्सेस स्टोरी बता रहे हैं.  

कौन हैं प्रीति यादव?

प्रीति यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले से आती हैं. बचपन से ही वो अपनी क्लास की टॉपर रहीं और 12वीं की परीक्षा 96 फीसदी से ज्यादा नंबरों से पास की. इसके बाद उन्होंने बीए ऑनर्स की डिग्री ली. ग्रेजुएशन में भी वो गोल्ड मेडलिस्ट रहीं.  इसके बाद मास्टर्स में एडमिशन लिया, लेकिन यूपीएससी की तैयारी भी  शुरू कर दी. इस तैयारी के चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और पहले ही अटेंप्ट में यूपीएससी क्रैक कर लिया. वो 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पिता ने दिखाया सपना

प्रीति यादव के पिता भी पुलिस में थे और उन्होंने अपनी नौकरी कांस्टेबल के तौर पर शुरू की थी. अपने एक इंटरव्यू में प्रीति यादव ने उनका जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि पिता से उन्हें काफी प्रेरणा मिली और पुलिस विभाग को वो करीब से जानती थीं. उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी इच्छा थी कि वो एक सिविल सर्वेंट बनें. 

सहारनपुर के बाद अब नोएडा की जिम्मेदारी

IPS प्रीति यादव को इससे पहले SSP सहारनपुर बनाया गया था. यहां उन्होंने पुलिस महकमे के पूरे काम को समझा और कई अहम फैसले भी लिए. इसके बाद अब उन्हें नोएडा जोन-1 जैसे अहम इलाके की कमान दी गई है. पूरे जोन की तमाम तरह की व्यवस्थाएं उनकी जिम्मेदारी होगी, ऐसे में युवा आईपीएस अधिकारी के लिए तमाम तरह की चुनौतियां भी होंगीं. 

यह भी पढ़ें | कौन हैं फतेहपुर के SP अभिमन्यु मांगलिक, जिन्होंने करवाचौथ पर महिला पुलिकर्मियों को दिया छुट्टी का तोहफा

यह भी पढ़ें | 30 लाख रुपये तक की फीस, ये हैं दिल्ली के पांच सबसे महंगे स्कूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS Preeti Yadav Success Story, IPS Preeti Yadav, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com