विज्ञापन

Jamia और IIT Madras की नई पहल, 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को AI, Data Science समेत कई विषयों के फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स

कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को असाइनमेंट और परीक्षा जैसी निर्धारित शर्तें पूरी करने के बाद IIT Madras के Centre for Outreach and Digital Education (CODE) की ओर से ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.

Jamia और IIT Madras की नई पहल, 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को AI, Data Science समेत कई विषयों के फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स
जामिया के मुताबिक, कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ये कोर्स खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकते हैं.

School Connect Programme : जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने IIT मद्रास के स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम के साथ मिलकर 9वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेट्स के लिए एक खास पहल शुरू की है. इसका उद्देश्य छात्रों को ऑनलाइन लर्निंग के जरिए अलग-अलग सब्जेक्ट और करियर ऑप्शंस से परिचित कराना है. इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को 8 सप्ताह के ड्यूरेशन वाले ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स अवलेवल कराए जाएंगे. ये कोर्स मैथ्स, साइंस, इंजीनियरिंग, कंप्यूटिंग, ह्यूमिनिटीज और मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट में होंगे.

इसके अलावा स्टूडेंटस Data Science, Artificial Intelligence (AI), Cybersecurity, Economics and Finance, Law, Digital Humanities, Ecology और Forensic Sciences जैसे मॉडर्न और तेजी से उभरते क्षेत्रों के बारे में भी सीख सकेंगे.

9वीं-10वीं के छात्रों को मिलेगा सब्जेक्ट चुनने में फायदा

. इससे उन्हें अपनी रुचियों और क्षमताओं को समझने में मदद मिलेगी. बाद में जब वे 11वीं कक्षा में Science, Commerce या Humanities स्ट्रीम चुनेंगे, तब फैसला लेना उनके लिए आसान हो सकता है.

11वीं-12वीं के छात्रों के लिए भी बड़ा चांस

वहीं, कक्षा 11 और 12 के छात्रों को अलग-अलग फिल्ड्स की बेहतर समझ विकसित करने का मौका मिलेगा. इससे वे UG कोर्स और भविष्य के करियर का सिलेक्शन अधिक सोच-समझकर कर सकेंगे.

इंजीनियरिंग से गेम टेक्नोलॉजी तक कई ऑप्शन

इस पहल से छात्र Electronic Systems, Architecture and Design, Product Design, Biological Systems, Chemical Engineering, Aerospace Engineering और Game Technology जैसे फिल्ड्स की भी जानकारी ले सकेंगे. इस प्रोग्राम की पहल का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्टूडेंट्स को भविष्य की संभावनाओं और बदलते रोजगार बाजार की जरूरतों के बारे में जागरूक बनाना भी है.

मिलेगा IIT Madras का ई-सर्टिफिकेट

कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को असाइनमेंट और एग्जाम जैसी निर्धारित शर्तें पूरी करने के बाद IIT Madras के Centre for Outreach and Digital Education (CODE) की ओर से ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. इससे छात्रों को शुरुआती लेवल पर प्रोफेशनल स्किल्स और करियर एक्सपोजर हासिल करने का चांस मिलेगा.

यह भई पढ़ें- 41वें जन्मदिन पर शुभांशु शुक्ला ने की स्मित मच्छार की तारीफ, छात्रों से बोले- सपनों का पीछा कभी मत छोड़ो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com