विज्ञापन

IPS रवीना त्यागी की व‍िदाई पर भावुक हुई स‍िपाही, 'मैडम न जाओ...' गीत फिर वायरल

कानपुर से विदाई के समय वायरल हुआ “मैडम न जाओ...” गीत एक बार फिर चर्चा में है. बाराबंकी की नई एसपी बनीं आईपीएस रवीना त्यागी को महिला सिपाही ने भावुक पोस्ट के जरिए बधाई दी है. जानिए उनकी शिक्षा, यूपीएससी रैंक और पुलिस सेवा का सफर.

IPS रवीना त्यागी की व‍िदाई पर भावुक हुई स‍िपाही, 'मैडम न जाओ...' गीत फिर वायरल
ips raveena tyagi barabanki sp woman constable viral song kanpur farewell
  • आईपीएस रवीना त्यागी को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है
  • कानपुर में उनकी विदाई के समय महिला सिपाही द्वारा गाया गया गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर को आईपीएस के 20 अधिकारियों के तबादले किए

कानपुर में कभी एक विदाई ने लोगों की आंखें नम कर दी थीं. उस समय आईपीएस रवीना त्यागी के तबादले पर एक महिला सिपाही ने भावुक गीत गाया था, जिसके बोल थे, 'सूना है मन… मैडम न जाओ, यही कहती है धड़कन…'. यह गीत तब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब एक बार फिर वही गीत चर्चा में है, क्योंकि अब आईपीएस रवीना त्यागी को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. अब उनका पुल‍िस उपायुक्‍त कमिश्‍नरेट लखनऊ से बाराबंकी में हुआ है.

रवीना त्यागी के ट्रांसफर के बाद उस गीत को गाने वाली महिला सिपाही ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की है. उन्होंने लिखा कि कानपुर से मैम की विदाई के समय आंखें नम थीं और आज उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर दिल खुशी से भर गया है. उन्होंने रवीना त्यागी को बाराबंकी की पुलिस अधीक्षक बनने पर बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत, संवेदनशीलता और शानदार नेतृत्व से लोगों के दिलों में इसी तरह जगह बनाती रहें. 

यूपी में आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर को भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईपीएस रवीना त्यागी को बाराबंकी जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं बाराबंकी के निवर्तमान एसपी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है. राजधानी लखनऊ से सटा बाराबंकी प्रदेश के संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में गिना जाता है. ऐसे में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय को प्रभावी बनाए रखने की जिम्मेदारी अब रवीना त्यागी के कंधों पर होगी.

कौन हैं IPS रवीना त्यागी?

आईपीएस रवीना त्यागी उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की अधिकारी हैं. उनका जन्म 5 नवंबर 1987 को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में हुआ था. पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहीं रवीना त्यागी ने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल की. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और अखिल भारतीय स्तर पर 170वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं. 

यह भी पढ़ें- IPS रवीना त्यागी बाराबंकी की नई SP, नोएडा में जन्‍म, बीटेक के बाद UPSC में पाई AIR-170 
यह भी पढ़ें- 12वीं में मिले थे सिर्फ 3 नंबर, अब DSP बने बृजेश परमार, पढ़ें IPS मनोज शर्मा जैसी कहानी  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, KANPUR, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com