विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड डील से छात्रों के लिए खुले नौकरी के रास्ते, पढ़ाई के साथ कमाई भी आसान

India New Zealand Deal: भारत-न्यूजीलैंड डील के बाद अब स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के साथ जॉब करना आसान होगा और डिग्री पूरी होते ही करियर बनाने के नए मौके मिलेंगे.

भारत-न्यूजीलैंड डील से छात्रों के लिए खुले नौकरी के रास्ते, पढ़ाई के साथ कमाई भी आसान
विदेश में पढ़कर नौकरी करने वालों का सपना होगा पूरा
AI Generated Image

India New Zealand Deal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अब छात्रों के लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं है. लंबे समय से जिस समझौते का इंतजार था, अब उसके लागू होते ही पढ़ाई और करियर दोनों के रास्ते एक साथ खुलते नजर आ रहे हैं. अब जो स्टूडेंट्स न्यूजीलैंड जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए चीजें पहले से काफी आसान हो जाएंगी. सबसे अच्छी बात ये है कि अब स्टूडेंट्स सिर्फ पढ़ाई ही नहीं करेंगे, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर पाएंगे. इससे उन्हें अपना खर्च संभालने में मदद मिलेगी और साथ ही रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस भी मिलेगा. यही एक्सपीरियंस आगे जाकर जॉब पाने में बहुत काम आता है.

पढ़ाई के साथ काम करना अब आसान

इस डील के बाद भारतीय स्टूडेंट्स न्यूजीलैंड में पढ़ाई करते हुए हर हफ्ते 20 घंटे तक काम कर सकते हैं. इससे उन्हें पार्ट टाइम जॉब करने का मौका मिलेगा. इससे जेब खर्च और रहने का खर्च निकालना आसान होगा. साथ ही स्टूडेंट्स को काम का एक्सपीरियंस भी मिलेगा, जिससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा.

पढ़ाई खत्म होते ही जॉब के मौके

डिग्री पूरी करने के बाद स्टूडेंट्स को 2 से 4 साल तक का पोस्ट स्टडी वर्क वीजा मिलेगा. इसका मतलब ये है कि पढ़ाई खत्म होने के बाद तुरंत जॉब ढूंढने और काम करने का पूरा मौका मिलेगा. इससे स्टूडेंट्स को करियर बनाने के अच्छे ऑप्शन मिलेंगे.

5000 वर्क वीजा से बढ़ेंगे मौके

हर साल 5000 वर्क वीजा दिए जाएंगे, जिनकी अवधि 3 साल तक होगी. इससे भारतीय युवाओं के लिए न्यूजीलैंड में जॉब पाना आसान हो जाएगा. आईटी, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग जैसे फील्ड्स में पहले से ही डिमांड है, ऐसे में स्टूडेंट्स को पढ़ाई के बाद सीधे जॉब मिलने के चांस बढ़ जाएंगे.

वर्किंग हॉलिडे वीजा से घूमना और कमाना

18 से 30 साल के युवाओं के लिए 1000 वर्किंग हॉलिडे वीजा भी दिए जाएंगे. इससे युवा 12 महीने तक न्यूजीलैंड में रहकर काम भी कर सकते हैं और घूम भी सकते हैं. ये उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो पढ़ाई के साथ लाइफ को एक्सप्लोर करना चाहते हैं. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि ये डील छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है. अब स्टडी के साथ कमाई और पढ़ाई के बाद जॉब के रास्ते पहले से ज्यादा आसान हो गए हैं.

सिर्फ 40% फ्रेशर्स को ही मिल पा रहा 5 लाख का पैकेज, 90 फीसदी युवा कम सैलरी पर काम करने को तैयार- स्टडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Immigration For Student, New Zealand Education System, Post Study Job New Zealand, India New Zealand Fta, Study In New Zealand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com