विज्ञापन

IIT रोपड़ ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद सुपरवाइजर को छुट्टी पर भेजा, जानें पूरा मामला

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), रोपड़ ने अपने एक फैकल्टी सदस्य को दो महीने की जबरन छुट्टी पर भेजा दिया है. इस फैकल्टी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज हुई थी. जिसके बाद संस्थान ने ये कदम उठाया है.

IIT रोपड़ ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद सुपरवाइजर को छुट्टी पर भेजा, जानें पूरा मामला
संस्थान ने फैकल्टी सदस्य को 4 अप्रैल से 29 जून तक अनिवार्य छुट्टी पर भेजा है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), रोपड़ के एक फैकल्टी सदस्य को दो महीने की जबरन छुट्टी पर भेजने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार एक महिला PhD स्कॉलर ने संस्थान की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) में इस फैकल्टी सदस्य खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद ये कदम उठाया गया है. IIT रोपड़ की और से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है, "IIT रोपड़ इस घटना और संस्थान की एक PhD रिसर्च स्कॉलर द्वारा एक फैकल्टी सदस्य के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत से पूरी तरह अवगत है. संस्थान इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहा है और अपने सभी हितधारकों को यह आश्वासन देना चाहता है कि हर कदम तेजी से, निष्पक्ष रूप से और पूरी तरह से क़ानून के अनुसार उठाया जा रहा है."

संस्थान ने फैकल्टी सदस्य को 4 अप्रैल से 29 जून तक दो महीने की अनिवार्य छुट्टी पर भेजा है. संस्थान के रजिस्ट्रार, डॉ. दिनेश के.एस. ने फ़ैकल्टी सदस्य को यह भी निर्देश दिया कि वे कोई भी आधिकारिक या शैक्षणिक कार्य न करें, इस मामले से जुड़े किसी भी छात्र/कर्मचारी से संपर्क न करें, विभाग की प्रयोगशालाओं या संस्थान की किसी भी सुविधा में न जाएं, और शिकायतकर्ता से किसी भी तरह से संपर्क न करें.

24 घंटे के भीतर के अंदर लिया एक्शन

संस्थान ने अपने बयान में आगे कहा, 'शिकायत संस्थान के संज्ञान में आने के 24 घंटे के भीतर ही ICC ने मामले का संज्ञान लिया और अपनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है. इसके अलावा, संस्थान ने शिकायतकर्ता की सुरक्षा, गरिमा और उसकी पढ़ाई में कोई रुकावट न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए उसे तत्काल अंतरिम राहत प्रदान की.'

ये भी पढ़ें-  Students Reactions on NEET UG Paper: कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा संपन्न, छात्रों की जुबानी जानिए कैसा रहा पेपर

"शिकायतकर्ता का स्वास्थ्य, सुरक्षा और भलाई संस्थान की प्राथमिकता बनी हुई है, और उसे कैंपस में चिकित्सा सहायता और काउंसलिंग सहित सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है. IIT रोपड़ सभी के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. जांच जारी है, और जैसे-जैसे यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, संस्थान सख्ती और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करना जारी रखेगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Ropar, IIT Ropar Supervisor, IIT Ropar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com