विज्ञापन

JEE Advanced 2026 Answer Key OUT: जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

JEE Advanced 2026 Answer Key: जेईई एडवांस्ड की प्रोविजनल आंसर आज जारी कर दी गई है. जिनमें उम्मीदवारों ने इस साल JEE Advanced 2026 परीक्षा दी है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं.

JEE Advanced 2026 Answer Key OUT: जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक
आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 25 मई से 26 मई तक खुली रहेगी.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT रुड़की) ने आज JEE Advanced 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यह प्रवेश परीक्षा दी है, वे JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पहले, IIT रुड़की ने 21 मई को कैंडिडेट पोर्टल के जरिए JEE Advanced 2026 की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की थी. JEE Advanced Answer Key 2026 में दोनों पेपर्स में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं. इसकी मदद से परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं. 

प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही, IIT रुड़की ने आपत्ति या चुनौती दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी है. अगर किसी उम्मीदवारों को लगता है कि प्रोविजनल-की में कोई आंसर गलत है, तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. समीक्षा करने के बाद JEE Advanced 2026 की फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी.

26 मई तक करवा सकते हैं आपत्ति दर्ज

आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 25 मई से 26 मई तक खुली रहेगी. केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है.  वहीं 1 जून को रिजल्ट से ठीक पहले फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. 2 जून से कॉलेजों में दाखिला लेने की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी.

आंसर-की डाउनलोड कैसे करें

  1. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए  उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल JEE Advanced Candidate Portal पर जाएं.
  2. होमपेज पर "Provisional Answer Key for JEE Advanced 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  4. लॉगिन करें,इसके बाद स्क्रीन पर पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर-की पीडीएफ (PDF) के रूप में खुल जाएगी.

पेपर 1 की आंसर की इस लिंक पर जाकर हासिल की जा सकती है

पेपर 2 की आंसर की इस लिंक पर जाकर हासिल की जा सकती है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com