विज्ञापन

IIT दिल्ली का रोबोटिक्स एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम: पांच महीने में सीखें रोबोट बनाना, इतनी है फीस

IIT Delhi Robotics Executive Program: रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पर आईआईटी दिल्ली ने एक कोर्स शुरू किया है, जिसमें कुछ ही महीनों में रोबोट बनाना और उससे जुड़ी कई तरह की चीजें सीखने को मिलेंगीं.

IIT दिल्ली का रोबोटिक्स एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम: पांच महीने में सीखें रोबोट बनाना, इतनी है फीस
IIT दिल्ली का रोबोटिक्स एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू

रोबोटिक्स तेजी से बदलती तकनीक के दौर में करियर के नए अवसर खोल रहा है. स्वास्थ्य सेवाओं, ऑटोमोबाइल, रक्षा, लॉजिस्टिक्स और अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स और क्लाउड कंप्यूटिंग के साथ रोबोटिक्स का दायरा लगातार बढ़ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन रोबोटिक्स (बैच 4) शुरू किया है. इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों और पेशेवरों को रोबोट डिजाइन करने, बनाने और उनके संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी.

पांच महीने का होगा प्रोग्राम

ये कार्यक्रम 5 महीने की अवधि का होगा और इसकी पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी. कक्षाएं प्रत्येक शनिवार और हर दो सप्ताह में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होंगी. इसमें IIT दिल्ली के फैकल्टी सदस्यों के साथ रोबोटिक्स कंपनियों और स्टार्टअप से जुड़े विशेषज्ञों के व्याख्यान भी शामिल होंगे.

थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

कार्यक्रम में 40 प्रतिशत थ्योरी और 60 प्रतिशत प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर दिया गया है. प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान शुरुआत से एक काम करने वाला रोबोट तैयार करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा, रोबोटिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (ROS2), रोबोट सिमुलेशन और कंट्रोल, AI एवं मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (CAD) जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे.

रोबोटिक्स की बुनियादी तकनीक भी सीखेंगे

पाठ्यक्रम में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का परिचय, औद्योगिक क्षेत्रों में रोबोट का इस्तेमाल, रोबोट के प्रकार, उनकी संरचना, जॉइंट्स, कोऑर्डिनेट सिस्टम, काइनेमैटिक्स, काइनेटिक्स और रोबोट की गति से जुड़े विषय शामिल हैं. प्रतिभागियों को रोबोटिक्स बाजार, मौजूदा चुनौतियों और भविष्य में उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी.

योग्यता, फीस और आवेदन की तारीख

इस कार्यक्रम में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. कोर्स की फीस 1,69,000 रुपये है, जिस पर 18 प्रतिशत GST अलग से देना होगा.

यह भी पढ़ें | IAS-IPS को कैसे मिलता है होम कैडर? एक दूसरे से शादी करने के बाद ट्रांसफर का भी नियम

यह भी पढ़ें | CA इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ICAI ने बता दी तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Delhi Robotics Executive Program, IIT Delhi Robotics Course, IIT Delhi Robotics Programme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com