विज्ञापन

IIMC में एडमिशन शुरु, काउंसलिंग फॉर्म के लिए ऐसे करें Apply

आईआईएमसी से पत्रकारिता की पढ़ाई करना देश के मीडिया छात्रों का सपना होता है, जिसे आप अब सच कर सकते हैं.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन ने अपने अलग-अलग कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, तो बिना देर किए आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करें

IIMC में एडमिशन शुरु, काउंसलिंग फॉर्म के लिए ऐसे करें Apply
आईआईएमसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

देश के ज्यादातर बच्चों का सपना होता हैं, देश की नंबर 1 संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) के कैंपस में पढ़ने का, तो यह खबर आपके लिए है. आईआईएमसी प्रशासन ने 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रवेश की आधिकारिक प्रक्रिया शुरु कर दी है. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2026) का परिणाम आने के बाद आईआईएमसी ने 26 मई से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव कर दिया है. अब जो भी छात्र काउंसलिंग फॉर्म भरना चाहते हैं, तो वह आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट iimc.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आईआईएमसी में कौन से छात्र कर सकते हैं आवेदन

आईआईएमसी में वे छात्र प्रवेश ले सकते हैं, जिन्होंने एनटीए के द्वारा आयोजित CUET PG की परीक्षा कोड COQP17 दी है तो वही यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि को डाल सकते हैं. 

 आईआईएमसी प्रवेश प्रक्रिया की प्रमुख डेट को याद रखें

आईआईएमसी प्रवेश प्रक्रिया के लिए आप आवेदन करने वाले हैं, तो आपको इन डेट का जरूर ध्यान देना चाहिए.

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत-26 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम डेट-7 जून 2026 हैं, जिसके बाद फिर आवेदन नहीं कर सकते है.
  • पहली मेरिट सूची- 9 जून 2026
  • सीट ब्लॉकिंग, डाक्यूमेंट अपलोड और फीस भुगतान (पहली लिस्ट)-9जून से 14 जून 2026
  • दूसरी मेरिट सूची- 16 जून 2026 
  • सीट ब्लॉकिंग, डाक्यूमेंट अपलोड और फीस भुगतान(दूसरी लिस्ट)-16 जून से 20 जून 2026
  • सीट ब्लॉकिंग, डाक्यूमेंट अपलोड और फीस भुगतान(तीसरी लिस्ट)-23जून से 26 जून 2026

आईआईएमसी में कौन से कोर्स हैं

यदि आप में कहानी कहने की स्वाभाविक प्रतिभा और जिज्ञासा है, तो शब्दों, चित्रों या स्क्रीन के माध्यम से दुनिया को समझाने की तीव्र इच्छा है, तो पत्रकारिता और जनसंचार वह करियर मार्ग हो सकता है. जिसकी आप तलाश कर रहे हैं, तो आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) के इन कोर्सो में एडमिशन ले सकते हैं. अब तो आईआईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया है और अब पीएचडी कार्यक्रम शुरू कर दिए है, जिसके बाद रिसर्च की पढ़ाई कर सकते हैं. 

इन कोर्स में प्रवेश ले सकते है- MA (न्यू मीडिया कम्युनिकेशंस), MA (मीडिया बिजनेस स्टडीज), MA ( मीडिया एंड कम्युनिकेशन गवर्नेंस), MA (स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन),MA (हेल्थ कम्युनिकेशन)

(PG) डिप्लोमा कोर्स- ये कोर्स अलग-अलग (कैंपस) में पढ़ाए जाते हैं PG डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (अंग्रेजी), PG डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (हिंदी), PG डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म और PG डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस (विज्ञापन और जनसंपर्क) अभी कुछ नए कोर्स भी आए हैं, जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

आईआईएमसी के कितने कैंपस हैं

आईआईएमसी के पास 6 कैंपस है, जो देश के अलग- अलग राज्यों में चलाए जाते हैं. जैसे- नई दिल्ली (मुख्य परिसर), ढेंकनाल (ओडिशा), आइजोल (मिजोरम), अमरावती (महाराष्ट्र), कोट्टायम (केरल) और जम्मू (जम्मू और कश्मीर)

आवेदन ऐसे कर सकते हैं

  1. सबसे पहले आपको आईआईएमसी की आधिकारिक वेवसाइट iimc.admissions.nic.in पर जाना होगा.
  2. फिर आपको स्क्रीन पर एडमिशन लिंक पर क्लिक करें 
  3. क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन और फिर लॉगिन करें.
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें
  5. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें फिर सबमिट कर दें.
  6. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट निकालकर रख लीजिए. 

ये भी पढ़े- JNU PG Admission 2026: जेएनयू में एडमिशन प्रक्रिया शुरु, काउंसलिंग फॉर्म के लिए ऐसे करें आवेदन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com