JNU PG Admission: देश के ज्यादातर छात्रों का सपना होता है जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के कैंपस में पढ़ने का. अच्छी खबर है कि JNU प्रशासन ने 2026-27 सत्र के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (PG) और एडवांस डिप्लोमा इन प्रोफिशिएंसी (ADOP) कोर्सेस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है.CUET PG 2026 का परिणाम जारी होने के बाद JNU ने 25 मई 2026 से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल चालू कर दिया है. जो भी छात्र काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे JNU की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
जेएनयू में कौन से छात्र कर सकते हैं आवेदन
जेएनयू में वे छात्र प्रवेश ले सकते हैं, जिन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा आयोजित CUET PG की परीक्षा दी है तो वही यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सीयूईटी पीजी में जिस विषय की परीक्षा दी है, तो आप उसी कोर्स के लिए सिर्फ आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को डाल सकते हैं. आपको बता दें कि कुछ कोर्सेस और विदेशी छात्रों के लिए अलग से परीक्षा और मेरिट के आधार पर चुना जाता है.
जेएनयू प्रवेश प्रक्रिया की प्रमुख डेट को याद रखें
जेएनयू प्रवेश प्रक्रिया के लिए आप आवेदन करने वाले हैं, तो आपको इन डेट का जरूर ध्यान देना चाहिए.
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 25 मई 2026
- आवेदन की अंतिम डेट- 15 जून 2026 है जिसके बाद फिर आवेदन नहीं कर सकते हैं.
- पहली मेरिट सूची- 23 जून 2026 को जारी हो सकती है.
- सीट ब्लॉकिंग और फीस भुगतान(पहली लिस्ट) - 23 जून से 25 जून 2026
- दूसरी मेरिट सूची- 01 जुलाई 2026 तक संभावित है.
- सीट ब्लॉकिंग और फीस भुगतान (दूसरी लिस्ट)- 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक संभावित है.
- फिजिकल वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन)- 06 जुलाई से 14 जुलाई 2026 के बीच
- अगर खाली सीटों के लिए अंतिम डेट- 20 जुलाई से 22 जुलाई 2026
- दाखिले की अंतिम डेट- 7 अगस्त 2026
आवेदन ऐसे कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको जेएनयू की आधिकारिक वेवसाइट jnu.ac.in पर जाना होगा.
- फिर आपको स्क्रीन पर एडमिशन लिंक पर क्लिक करें
- क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन और फिर लॉगिन करें.
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें फिर सबमिट कर दें.
- लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट निकालकर रख लीजिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं