विज्ञापन

IIMC में शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया, इन सरकारी कॉलेजों से भी कर सकते हैं पत्रकारिता की पढ़ाई

भारत में पत्रकारिता की पढ़ाई करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) कॉलेज सबसे अच्छा माना जाता है. दिल्ली के अलावा इसके कैंपस अन्य राज्यों में भी हैं. इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के भी कुछ कॉलेज हैं जो कि पत्रकारिता की पढ़ाई करवाते हैं.

IIMC में शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया, इन सरकारी कॉलेजों से भी कर सकते हैं पत्रकारिता की पढ़ाई
IIMC के अलावा ओर भी ऐसे कॉलेज हैं, जहां से पत्रकारिता की पढ़ाई की जा सकती है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए बेहतरीन कॉलेज माना जाता है. IIMC ने 2026-2027 सत्र के लिए MA और PG डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो भी छात्र इस कॉलेज से ये कोर्स करना चाहते हैं, वो समय रहते आवेदन कर दें. IIMC में मीडिया कोर्सेज के दाखिले की प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो गई है जो कि 7 जून तक चलेगी. IIMC के अलावा भारत में कई ऐसे सरकारी कॉलेज भी हैं, जहां से पत्रकारिता और जनसंचार की बेहतरीन पढ़ाई की जा सकती है. इसलिए IIMC के अलावा इन कॉलेजों में भी आप दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

इन कॉलेजों से भी कर सकते हैं पत्रकारिता की पढ़ाई

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कई कॉलेजों में जर्नलिज्म की पढ़ाई करवाई जाती है. डीयू के तहत आने वाला दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (DSJ) में इंटीग्रेटेड जर्नलिज्म कोर्स (B.A. + M.A.) करवाया जाता है. ये कोर्स कुल 5 साल का होता है. इसी तरह से लेडी श्री राम कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज और दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) में भी जर्नलिज्म की पढ़ाई करवाई जाती है.

नई दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया में भी जर्नलिज्म कोर्स करवाया जाता है.  ए.जे.के. मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (AJK MCRC) में दाखिला लेकर आप ये पढ़ाई आप कर सकते हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पत्रकारिता की पढ़ाई करवाई जाती है. इसके अलावा हैदराबाद विश्वविद्यालय में भी मीडिया स्टडीज में पीजी और रिसर्च स्तर के कोर्सेज हैं.

क्या है प्रवेश प्रक्रिया

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के स्कोर के आधार पर होता है. ऐसे में अगर आप डीयू के कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको CUET-UG / CUET-PG परीक्षा पास करनी होगी. 

कितनी है फीस

आईआईएमसी का PG Diploma कोर्स एक साल का होता है और इसकी फीस 1 लाख के करीब होती है. वहीं मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A.) की फीस 2 लाख से शुरू होती है जो कि 3 लाख तक जाती है. ये कोर्स कुल 2 साल का होता है. डीयू के हर कॉलेजी की फीस अलग-अलग है. दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (DSJ) से 5 साल का इंटीग्रेटेड (BJMC + MJMC) कोर्स कुल 3 लाख के आसपास होगा. हैदराबाद विश्वविद्यालय से  एम.ए. इन कम्युनिकेशन करने का खर्च कम आता है. ये कोर्स 1 लाख के अंदर हो जाता है. 

इसके अलावा कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी हैं, जहां से पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई की जा सकती है. सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे मीडिया, पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई के लिए भारत के सबसे अच्छी प्राइवेट यूनिवर्सिटी मानी जाती है. हालांकि प्राइवेट यूनिवर्सिटी की फीस काफी अधिक होती है.

ये भी पढ़ें- सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर अब तक आए 56,000 आवेदन, कई साइबर हमलों को बोर्ड ने किया नाकाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIMC Admission 2026 Apply Online, IIMC Admission 2026 Fee, Journalism Course In DU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com