विज्ञापन

IAS टीना डाबी के बैचमेट आशीष तिवारी ने नौकरी करते हुए पास किया था UPSC एग्जाम, पढ़ें Success Story

IAS आशीष तिवारी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. आशीष तिवारी ने नौकरी करते हुए UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी और साल 2015 में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल कर ये एग्जाम पास किया था.

IAS टीना डाबी के बैचमेट आशीष तिवारी ने नौकरी करते हुए पास किया था UPSC एग्जाम,  पढ़ें Success Story
UPSC CSE एग्जाम में आशीष तिवारी ने कुल 995 मार्क्स  हासिल किए थे.

IAS आशीष तिवारी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2015 में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल की थी. टीना डाबी ने इसी एग्जाम में टॉप किया था और दोनों ने एक साथ लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से IAS की ट्रेनिंग ली थी. मध्य प्रदेश के बेटे आशीष तिवारी के जीवन की कहानी काफी प्रेरणादायक है. आशीष तिवारी ने नौकरी करते हुए इस एग्जाम की तैयारी की थी और अच्छी रैंक से ये एग्जाम पास कर अपने सपनों को पूरा किया था.

IAS आशीष तिवारी के आए थे कितने मार्क्स

UPSC CSE एग्जाम में आशीष तिवारी ने कुल 995 मार्क्स  हासिल किए थे. उन्होंने रिटन  पेपर में 827 अंक हासिल किए थे. वहीं पर्सनैलिटी टेस्ट में उनके 168 नंबर आए थे. आशीष ने अपनी स्कूली पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल और छतरपुर गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल से की है. आशीष तिवारी के पिता पीके तिवारी भी इंजीनियर हैं. ऐसे में उनका लक्ष्य भी इंजीनियर बनने का था.

दूसरे प्रयास में किया एग्जाम पास

12वीं करने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम दिया था और इस एग्जाम को क्रैक भी कर लिया था. इसके बाद NIT जमशेदपुर में दाखिला लिया था और यहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. यहां से डिग्री लेने के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी की. इसी दौरान उन्होंने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा पर भी फोकस किया और इस एग्जाम को पास किया. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ये एग्जाम पास किया था. उनका वैकल्पिक विषय लोक प्रशासन था.

आशीष तिवारी की कहानी उन उम्मीदवारों के लिए प्रेरणादायक है, जो नौकरी कर रहे हैं और UPSC परीक्षा देना चाहते हैं. सही फोकस और टाइम टेबल की मदद से नौकरी के साथ-साथ UPSC एग्जाम भी पास किया जा सकता है. इतना ही नहीं अच्छी रैंक भी हासिल की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- IIM Ahmedabad के छात्र से TANSIM चेयरपर्सन तक, पढ़ें Singai Ramachandran की Success Story

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Tina Dabi, Success Story, Ashish Tiwari Kaun Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com