विज्ञापन

शौक बड़ी चीज है! फॉर्च्यूनर से झाड़ू लगाने आता है ये शख्स, कमाल की है इस सफाईकर्मी की कहानी

Sweeper Owning Fortuner: कर्नाटक के सेसप्पा की कहानी काफी दिलचस्प है, वो रोजाना अपनी फॉर्च्यूनर कार से सफाई करने निकलते हैं. उन्हें जो भी देखता है वो हैरान रह जाता है.

शौक बड़ी चीज है! फॉर्च्यूनर से झाड़ू लगाने आता है ये शख्स, कमाल की है इस सफाईकर्मी की कहानी
फॉर्च्यूनर से उतकर झाड़ू मारने वाला सफाईकर्मी

सड़क पर झाड़ू लगाने के बाद अगर कोई सफाईकर्मी आपके सामने फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर निकल जाए तो आपका रिएक्शन क्या होगा? कर्नाटक के हुबली में भी कई लोगों के साथ रोजाना यही होता है. जब भी वो सेसप्पा नाम के सफाईकर्मी को फॉर्च्यूनर कार से उतरते या फिर जाते हुए देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं, उन्हें समझ नहीं आता है कि ये पूरा माजरा क्या है. जब आसपास पता करते हैं को पूरी बात खुलती है और फिर पता लगता है कि ये वाकई में एक सफाईकर्मी है, जिसका काम ही झाड़ू लगाना है. आज हम आपको इस फॉर्च्यूनर वाले सफाईकर्मी की कहानी बता रहे हैं. 

कौन है ये सफाईकर्मी?

फॉर्च्यूनर से चलने वाले इस सफाईकर्मी का नाम सेसप्पा है और ये कोई करोड़पति भी नहीं है. सेसप्पा हुबली-धारवाड़ नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं और दिनभर यही काम करते हैं. पिछले कई सालों से वो ये काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं. 1996 में जब उनकी पहली नौकरी लगी थी तो वो कॉन्ट्रैक्ट पर थे और महज 45 रुपये की दिहाड़ी पर काम करते थे. इसके कुछ साल बाद उनकी नौकरी पक्की हो गई. 

कार का था शौक

सेसप्पा भले ही सफाईकर्मी थे, लेकिन उन्हें गाड़ियों का काफी शौक था. इसके लिए उन्होंने कुछ एक्स्ट्रा काम शुरू किए और फिर मारुति की 800 ली, तब इसी कार से वो सफाई करने निकलते थे. इसके बाद उन्होंने ऑल्टो खरीदी और कुछ साल चलाने के बाद इसे भी बेच दिया. सेसप्पा ने फिर स्कॉर्पियो खरीदी और इससे उतरकर वो सफाई करने लगते थे. इसी दौरान उनकी खूब चर्चा होने लगी और वो मशहूर हो गए. बाद में उन्होंने सेकेंड हैंड फॉर्च्यूनर खरीद डाली, अब इसी से वो अपनी ड्यूटी पर जाते हैं और कार को पार्किंग में लगाकर झाड़ू पकड़ते हैं और सफाई शुरू कर देते हैं. 

दिनभर करते हैं मेहनत

सेसप्पा की जिंदगी सिर्फ सफाई करने तक ही सीमित नहीं है. वो सुबह-सुबह सफाईकर्मी के तौर पर काम पर जाते हैं और इसे निपटाने के बाद विभाग की गाड़ी में बतौर ड्राइवर भी काम करते हैं. इसके अलावा वो खेती का काम और डेयरी का काम भी करते हैं. उनकी दो बेटियां और एक बेटा है, जिन्हें अच्छा भविष्य देने के लिए वो दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - IIT कानपुर और हार्वर्ड से पढ़े हैं ज्ञानेश कुमार, IAS के तौर पर ऐसा रहा करियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sweeper Owning Fortuner, Sweeper Success Story, Success Story, Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com