- IAS इशिता राठी को AGMUT कैडर में जम्मू में अतिरिक्त उपायुक्त (प्रशासन) के पद पर तैनाती मिली है
- 2022 बैच की IAS इशिता राठी ने 14 अक्टूबर 2026 को जम्मू में कार्यभार संभाला है, जो पुडुचेरी से स्थानांतरित हुईं
- इशिता राठी ने 16 दिसंबर 2025 को बैचमेट IAS रवि कुमार सिहाग से शादी की थी, जिसके बाद दोनों का कैडर AGMUT हुआ
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की चर्चित अधिकारी इशिता राठी को आखिरकार AGMUT कैडर में पोस्टिंग मिल गई है. 2022 बैच की IAS इशिता राठी ने 14 अक्टूबर 2026 को जम्मू में अतिरिक्त उपायुक्त (प्रशासन) का कार्यभार संभाल लिया है. इसकी जानकारी जिला मजिस्ट्रेट जम्मू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है. बीते सप्ताह ही जम्मू-कश्मीर में 49 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनातियां की गई थीं. इसी प्रशासनिक फेरबदल में IAS इशिता राठी की पोस्टिंग का इंतजार भी खत्म हो गया. इससे पहले इशिता राठी पुडुचेरी में रायकल जिला कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही थीं. चूंकि उन्हें AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर आवंटित हुआ था, इसलिए उनकी तैनाती पुडुचेरी में की गई थी.
शादी के बाद बदला रवि सिहाग का कैडर
इधर, 16 दिसंबर 2025 को इशिता राठी ने अपने बैचमेट IAS रवि कुमार सिहाग से शादी की थी. रवि सिहाग उस समय मध्य प्रदेश कैडर में तैनात थे. शादी के आधार पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 9 मार्च 2026 को रवि सिहाग का कैडर मध्य प्रदेश से बदलकर AGMUT कर दिया और उन्हें जम्मू-कश्मीर में तैनाती दे दी.

ias ishita rathi posting jammu adc administration ravi sihag agmut cadre
IAS दंपती के बीच खत्म हुई 3,271 किलोमीटर की दूरी
वहीं, गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई 2026 को AGMUT कैडर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS इशिता राठी को भी जम्मू-कश्मीर भेज दिया. इसके साथ ही पोस्टिंग के कारण IAS दंपती के बीच बनी लगभग 3,271 किलोमीटर की दूरी समाप्त हो गई. वर्तमान में IAS इशिता राठी जम्मू में अतिरिक्त उपायुक्त (प्रशासन) के पद पर तैनात हैं, जबकि उनके पति IAS रवि सिहाग 18 अप्रैल 2026 से राजौरी में एडीसी (अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त) के पद पर कार्यरत हैं. जम्मू से राजोरी की दूरी करीब 140 किलोमीटर है. कार से करीब साढ़े तीन घंटे का रास्ता है.

आईएएस रवि सिहाग वर्तमान पोस्टिंग
UPSC 2021 में हासिल की थी शानदार रैंक
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में इशिता राठी ने ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की थी, जबकि रवि सिहाग ने 18वीं रैंक प्राप्त की थी. इशिता राठी उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली हैं, जबकि रवि सिहाग राजस्थान के श्रीगंगानगर से संबंध रखते हैं. रवि सिहाग ने हिंंदी माध्यम से यूपीएससी क्रैक की थी और यूपीएससी 2021 में हिंंदी माध्यम के टॉपर भी बने थे.
यह भी पढ़ें- IAS अतहर आमिर खान की विदाई पर छलके जज्बात, UPSC टॉपर से न्यू ज्वानिंग तक की कहानी
यह भी पढ़ें- IPS तनुश्री का ट्रांसफर: छलका घाटी का दर्द, लोग बोल रहे- 'जम्मू-कश्मीर ने खोया ईमानदार अफसर, मिस यू दीदी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं