विज्ञापन

AI की मदद से ऐसे करें पढ़ाई, डाउट से रिवीजन तक हर काम होगा आसान

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब पढ़ाई में भी मदद कर रहा है. बस इसे यूज करने का सही तरीका आना चाहिए.

AI की मदद से ऐसे करें पढ़ाई, डाउट से रिवीजन तक हर काम होगा आसान

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब पढ़ाई में भी मदद कर रहा है. बस इसे यूज करने का सही तरीका आना चाहिए. पहले जहां छात्रों को हर छोटे सवाल के लिए किताबों या स्‍कूल, कोचिंग पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब AI टूल्स की मदद से पढ़ाई ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गई है. 

सवालों का तुरंत जवाब

AI की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह छात्रों के सवालों का तुरंत जवाब दे सकता है. मैथ्स, साइंस, इंग्लिश या किसी भी विषय में डाउट हो, AI आधारित प्लेटफॉर्म कुछ सेकंड में समझाने की कोशिश करते हैं. कई ऐप्स स्टेप-बाय-स्टेप सॉल्यूशन भी देते हैं, जिससे कठिन सवाल समझना आसान हो जाता है. 

क्‍लास 5 के बच्‍चों के लिए मजेदार सवाल, आप दे पाएंगे कितने जवाब?

रिवीजन में मददगार 

रिवीजन के लिए भी AI काफी मददगार साबित हो रहा है. छात्र लंबे चैप्टर को छोटे नोट्स में बदल सकते हैं. कई AI टूल्स महत्वपूर्ण पॉइंट्स और क्विज तैयार कर देते हैं, जिससे परीक्षा की तैयारी आसान हो जाती है. 

भाषा सीखने में भी मदद

भाषा सीखने में भी AI अहम भूमिका निभा रहा है. इंग्लिश स्पीकिंग, ग्रामर और प्रोनन्सिएशन सुधारने के लिए कई स्मार्ट ऐप्स उपलब्ध हैं. ये ऐप्स आपकी गलतियों को पहचानकर तुरंत सुधार बताते हैं. 

कक्षा 6 के बच्‍चे को इंग्लिश लेटर राइटिंग सिखाने के तरीके

AI की मदद से टाइम टेबल

आजकल कई छात्र AI की मदद से टाइम टेबल भी बना रहे हैं. कौन सा विषय कितना पढ़ना है और कब ब्रेक लेना है, यह सब AI आधारित प्लानर तय करने में मदद करते हैं. इससे समय का बेहतर उपयोग हो पाता है. 

गर्मियों की छुट्टियों में कक्षा 7 के बच्‍चे को गणित की ये चीजें सिखाएं

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Artificial Intelligence, Artificial Intelligence (AI), Artificial Intelligence Use In Studies, Artificial Intelligence Education Help, AI Education In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com