How to teach english letter writing to class 6 children: कक्षा 6 में आते ही छात्रों को इंग्लिश में लेटर राइटिंग सिखाई जाती है. बच्चों को इसे अच्छे से सिखा दिया जाए तो कक्षा 10वीं तक के एग्जाम में काम आती है. सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास से बच्चे लेटर राइटिंग में महारत हासिल कर सकते हैं.
कक्षा 6 के बच्चे को इंग्लिश लेटर राइटिंग सिखाने के तरीके
लेटर का फॉर्मेट समझाएं- बच्चों को सबसे पहले यह बताएं कि इंग्लिश लेटर के मुख्य हिस्से ये होते हैं-
Address
Date
Greeting
Body
Closing
Signature
आसान शब्दों से शुरुआत करें- बच्चों को कहें कि पहले लेटर में ही वो कठिन इंग्लिश शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें. छोटे और आसान वाक्य में लेटर लिखें. जैसे इन वाक्यों का प्रयोग करें-
- How are you?
- I am fine here.
- Hope you are doing well.
क्लास 5 के बच्चों के लिए मजेदार सवाल, आप दे पाएंगे कितने जवाब?
आसान टॉपिक चुनें- पहले बच्चे को ऐसे टॉपिक पर लेटर लिखने को कहें जो आसान हों. जिनसे बच्चा जुड़ाव महसूस करे, जैसे-
- Birthday Invitation
- Letter to Friend
- Thank You Letter
- Holiday Experience
रोज थोड़ा अभ्यास करवाएं- हर दिन एक लेटर लिखने का अभ्यास बहुत काम का हो सकता है. शुरुआत में 4-5 लाइन का छोटा पत्र लिखवाएं और धीरे-धीरे लंबा लिखने को कहें.
सैंपल लेटर पढ़वाएं- अच्छे इंग्लिश लेटर के उदाहरण पढ़ाने से बच्चे को Structure और Writing Style समझ में आता है.
ये याद करवाएं- कुछ सामान्य Greeting और Closing लाइनें याद करवा दें, जो अमूमन हर लेटर में एक जैसी ही लिखी जाती हैं. जैसे-
- Dear Friend
- Yours Lovingly
- Thank You
- Best Wishes
लिखने के बाद पढ़ने को कहें- बच्चे से अपना लिखा हुआ लेटर जोर से पढ़ने को कहें. इससे उसे अपनी गलतियां खुद समझ आने लगती हैं और वह बेहतर लिखने लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं