विज्ञापन

बच्‍चे को इन तरीकों से पढाएं Science, लाएगा 100 में से 100 नंबर

अक्‍सर बच्‍चे जिन सब्‍जेक्‍ट्स को पढ़ने में आनाकानी करते हैं, वे हैं मैथ्‍स और साइंस. इसके पीछे मुख्‍य कारण ये होता है कि ये दोनों ही विषय उन्‍हें कठिन लगते हैं.

बच्‍चे को इन तरीकों से पढाएं Science, लाएगा 100 में से 100 नंबर

अक्‍सर बच्‍चे जिन सब्‍जेक्‍ट्स को पढ़ने में आनाकानी करते हैं, वे हैं मैथ्‍स और साइंस. इसके पीछे मुख्‍य कारण ये होता है कि ये दोनों ही विषय उन्‍हें कठिन लगते हैं. लेकिन उन्‍हें सही तरीके से पढ़ाया जाए, तो यही विषय उनके लिए सबसे दिलचस्प सब्‍जेक्‍ट बन सकते हैं. जानें कुछ आसान और असरदार टिप्‍स, जिनसे बच्‍चा खुद ब खुद इन विषयों को पढ़ने की जिद करने लगेगा. 

बच्‍चे को इन तरीकों से पढाएं साइंस

रटाएं नहीं बल्कि कॉन्सेप्ट क्‍लीयर करें 

साइंस में जरूरी होता है कॉन्सेप्ट क्‍लीयर करना. बच्चे को किसी भी टॉपिक को रटाने की बजाय उदाहरण के साथ समझाएं. क्‍योंकि जब तक बच्‍चा खुद किसी टॉपिक पर प्रश्‍न नहीं करेगा, तब तक वह उसे ठीक से समझ ही नहीं पा रहा है. इसलिए चाहे उसे छोटे-छोटे टॉपिक में पढाएं पर विस्‍तार से समझाएं. 

प्रैक्टिकल और एक्सपेरिमेंट से समझाएं 

साइंस में सबसे जरूरी होता है बच्‍चे को प्रैक्टिल करके दिखाएं. हो सके तो उसे छोटे-छोटे एक्सपेरिमेंट के जरिए समझाएं. इन एक्टिविटीज को वह पसंद करेगा और विषय को गहराई से समझेगा. जैसे हवा, पानी, चुंबक आदि से जुड़े प्रयोग करके दिखाएं. इससे उनका इंटरेस्ट बढ़ेगा. 

ट्रेन के पीछे क्‍यों बना होता है X का निशान, जानें इसका मतलब

विजुअल लर्निंग की मदद लें 

बच्‍चों को विजुअल माध्‍यम से पढ़ने में मजा आता है और उन्‍हें जल्‍दी समझ भी आता है. इसलिए उन्‍हें चार्ट, डायग्राम, वीडियो, मॉडल्स आदि का प्रयोग करके पढ़ाएं. 

रिवीजन की आदत डालें

साइंस में लगातार रिवीजन जरूरी है. अगर बच्‍चे को अगले टॉपिक पढ़ाते रहेंगे और उसे पीछे का याद ही नहीं रहेगा तो भी कोई फायदा नहीं है. इसलिए नियमित अंतराल पर रिवीजन कराएं. 

सवाल पूछने के लिए कहें 

बच्चे को सवाल पूछने की आदत डालें. अगर वो खुद सवाल ना पूछे तो उसे सवाल पूछने को प्रोत्‍साहित करें. 

क्‍या आप जानते हैं LPG, PNG, CNG, LNG का फुलफॉर्म, एक-दूसरे से कितना अलग होती हैं ये GAS

टेस्ट और क्विज से तैयारी 

बच्‍चे के समय-समय पर टेस्ट लेते रहें. क्विज के माध्‍यम से उससे प्रश्‍न पूछें. इससे बच्चे को तैयारी का पता चलता है और एग्जाम का डर भी कम होता है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Science Teaching Tips, How To Teach Science, Science Tips, Education Tips, Education Tips For Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com