विज्ञापन

कौन हैं ये छह IAS अध‍िकारी, जो हर‍ियाणा में 504 करोड़ के घोटाले में फंसे, CBI ने दाख‍िल की चार्जशीट

हरियाणा सरकार के विभागों से जुड़े 504 करोड़ रुपये के गबन मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. पंचकूला कोर्ट में दाखिल तीसरी चार्जशीट में 6 IAS अधिकारियों और बैंक कर्मियों समेत 19 लोगों को नामजद किया गया है.

कौन हैं ये छह IAS अध‍िकारी, जो हर‍ियाणा में 504 करोड़ के घोटाले में फंसे, CBI ने दाख‍िल की चार्जशीट

हरियाणा के सरकारी खजाने में सेंधमारी और बैंकों के साथ मिलकर किए गए 504 करोड़ रुपये के बहुचर्चित वित्तीय घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने अपना शिकंजा कस लिया है. सीबीआई ने पंचकूला स्थित विशेष अदालत में इस घोटाले की तीसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें हरियाणा कैडर के भारतीय प्रशासन‍िक सेवा के छह वरिष्ठ IAS अधिकारियों और निजी बैंकों के अधिकारियों समेत कुल 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

सरकारी फंड का गबन 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह पूरा मामला हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और निकायों के उस फंड से जुड़ा है, जो IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखाओं में जमा था. अधिकारियों ने आपराधिक साजिश रचकर, खातों में हेरफेर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये का गबन किया.

इन IAS अफसरों पर गिरी गाज

CBI द्वारा दाखिल चार्जशीट में इन 6 IAS अधिकारियों के नाम शामिल हैं.

1. मोहम्मद शाइन
2. साकेत कुमार
3. प्रदीप कुमार
4. विनीत गर्ग
5. राम कुमार सिंह
6. पंकज अग्रवाल 

बैंक अधिकार‍ियों की भी म‍िलीभगत

हर‍ियाणा में गबन के इस खेल में सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं, बल्कि बैंक प्रबंधन के लोगों की भी म‍िलीभगत सामने आई है. सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में IDFC फर्स्ट बैंक के अधिकारी शमीम अहमद डार, सुधा गोयल और कुलदीप सिंह के साथ-साथ AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के चरणजीत सिंह रंधावा को भी अभियुक्त बनाया है.

गंभीर धाराओं में चलेगा मुकदमा

CBI ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. इनमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी, खातों में धोखाधड़ी, सरकारी पद का दुरुपयोग, सबूत नष्ट करने और विश्वासघात जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं. अदालत द्वारा इस चार्जशीट का संज्ञान लिए जाने के बाद अब सभी आरोपियों की कानूनी मुश्किलें और बढ़नी तय मानी जा रही हैं. 

यह भी पढ़ें- MP में फर्जी IAS-IPS के कारनामे: कोई बना जिला कलेक्टर, तो किसी ने बांटे जॉइनिंग लेटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, Haryana, Scams, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com