विज्ञापन

'15 सितंबर तक हर हाल में अमेरिका लौट जाएं'... हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी

Harvard University Students: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों पर संकट मंडरा रहा है, तमाम यूनिवर्सिटी की तरफ से अपने छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वो तुरंत कैंपस में लौट जाएं.

'15 सितंबर तक हर हाल में अमेरिका लौट जाएं'... हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी
अमेरिका में पढ़ रहे छात्रों पर मंडराया संकट

अमेरिका में ट्रंप सरकार वीजा नियमों में लगातार बदलाव कर रही है और इन्हें और भी ज्यादा सख्त बनाया जा रहा है. इसी को देखते हुए मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) ने अपने सभी छात्रों को 15 सितंबर से पहले कैंपस में वापस लौटने की सलाह दी है. ये सलाह उन तमाम इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए है, जो यूनिवर्सिटी से छुट्टी लेकर अपने देश गए हैं. ऐसे सभी छात्रों को जल्द से जल्द अमेरिका लौटने की एडवाइजरी जारी हुई है. इसके अलावा ये भी बताया गया है कि यात्रा के दौरान कौन सी सावधानी बरतनी है. 

यात्रा के लिए दी गई ये सलाह 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल ऑफिस की तरफ से विदेशी छात्रों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो छात्र फिलहाल अमेरिका से बाहर यात्रा करने से बचें. जो छात्र बाहर हैं, वो अपनी यात्रा की योजना इस तरह बनाएं कि एंट्री के दौरान उन्हें किसी कानूनी या तकनीकी अड़चन का सामना न करना पड़े. इसके अलावा छात्रों को सलाह दी गई है कि वो यात्रा से पहले अपने पास पासपोर्ट, वैलिड वीजा और यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी अनिवार्य फॉर्म अपडेट रखें. 

क्यों जारी करनी पड़ी एडवाइजरी? 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को ये एडवाइजरी इसलिए जारी करनी पड़ी, क्योंकि अमेरिका की सरकार ने स्टूडेंट वीजा (F-1 और J-1 Visa)के नियमों को सख्त कर दिया है. नए नयमों के तहत अमेरिका में रहने, एंट्री और ऑनलाइन क्लास लेने की शर्तों को कड़ा किया गया है. इतना ही नहीं अमेरिका में आने वाले सभी लोगों की सख्ती से चेकिंग हो रही है और एक भी चीज अधूरी रहने पर उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है. इमिग्रेशन अधिकारी एयरपोर्ट पर दूसरे देशों से आने वाले छात्रों के वीजा डाक्यूमेंट्स, एनरोलमेंट स्टेटस और पढ़ाई के फॉर्मेट की सख्ती से चेकिंग कर रहे हैं. 

किन छात्रों को है खतरा?

अमेरिका में पढ़ाई के नियमों के मुताबिक अब अगर कोई ऐसे छात्र हैं, जो तय समय पर अपने कैंपस की पढ़ाई ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनका वीजा खतरे में पड़ सकता है और उन्हें अमेरिका में एंट्री से भी रोका जा सकता है. ये नियम अमेरिका की तमाम यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे विदेशी छात्रों पर लागू होता है, ऐसे में हजारों छात्र इससे प्रभावित हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - पेपर लीक विवादों के बाद NTA सख्त, पेपर बनाने वाले एक्सपर्ट्स का होगा बैकग्राउंड चेक, 4 स्टेज स्क्रीनिंग शरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harvard University, Harvard University Student, International Students, US Visa Rule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com