विज्ञापन

Goa Board 10th Result 2026 OUT: गोवा बोर्ड ने जारी किया 10 का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

Goa Board 10th Result 2026: गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने आज 5:00 बजे गोवा SSC (कक्षा 10) का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है. छात्र अब कई माध्यमों से अपनी डिजिटल मार्कशीट और परिणाम देख सकते हैं.

Goa Board 10th Result 2026 OUT: गोवा बोर्ड ने जारी किया 10 का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक
गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी.

Goa Board 10th Result 2026: गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आज कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) परीक्षाएं 13 मार्च से 9 अप्रैल तक राज्य भर के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. वहींं आज रिजल्ट जारी कर दिया गया है. गोवा बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट को छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegon.net पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा कक्षा 10 के छात्र DigiLocker प्लेटफॉर्म के जरिए भी गोवा बोर्ड SSC मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. छात्र 28 अप्रैल से अपने स्कूल लॉगिन की मदद से अपनी Consolidated Result Sheet डाउनलोड कर सकेंगे.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए गोवा बोर्डकी आधिकारिक वेबसाइटों gbshse.in और results.gbshsegon.net जाएं.
  2. इन वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें. 
  4. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

इसके अलावा SMS के जरिए भी रिजल्ट को चेक किया जा सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को RESULTGOA10 <सीट नंबर> टाइप करके और इसे 56263 या 5676750 पर भेजना होगा. वहीं UMANG App ऐप की मदद से भी रिजल्ट को देखा जा सकता है. ऐप पप "Goa Board Result" खोजें और अपना सीट नंबर डालें. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए

गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक हासिल करने होंगे. 

पिछलों साल का रिजल्ट

2025 में कुल 95.35% छात्र पास हुए थे. जिसमें से लड़कियां का पास प्रतिशत 95.71% था. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.98% था. वहीं साल 2024 में पास प्रतिशत 92.38% था. लड़कियों का पास प्रतिशत 92.93%  और लड़कों का पास प्रतिशत 91.80% था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Board 10 Result, Goa Board 10th Class Result 2026, Goa Board Roll Number, Goa Board Passing Percentage, Goa Board Topper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com