विज्ञापन

Goa Board HSSC Result 2026 out: गोवा बोर्ड 12वीं के नतीजों में बेटियों का जलवा, 92.9% छात्र हुए पास

Goa Board HSSC Result 2026 : गोवा बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम्स के नतीजे एक साथ जारी किए हैं. बता दें कि ये परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं.

Goa Board HSSC Result 2026 out: गोवा बोर्ड 12वीं के नतीजों में बेटियों का जलवा, 92.9% छात्र हुए पास
रिजल्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि पास होने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक रही है.

Goa Board HSSC Result 2026 out: गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने कक्षा 12वीं (HSSC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल के नतीजे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं, क्योंकि कुल पास प्रतिशत 92.9% रहा है. पोरवोरिम स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नतीजों की घोषणा की गई.

यह भी पढ़ें- Goa Board HSSC Result 2026 Out: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें तुरंत चेक

16 हजार से ज्यादा छात्रों ने मारी बाजी

इस साल गोवा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल 17,283 छात्र शामिल हुए थे. बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 16,067 उम्मीदवारों ने सफलता का परचम लहराया है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि छात्रों ने अपनी पढ़ाई में काफी मेहनत की है.

बेटियों ने फिर किया कमाल

रिजल्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि पास होने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक रही है. कुल सफल छात्रों में 8,529 लड़कियां और 7,538 लड़के शामिल हैं. यह ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों की तरह ही रहा है, जहां छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं.

तीनों स्ट्रीम्स का रहा अच्छा रिजल्ट

गोवा बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम्स के नतीजे एक साथ जारी किए हैं. बता दें कि ये परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. प्रैक्टिकल परीक्षाएं लिखित परीक्षा से पहले जनवरी में ही संपन्न हो गई थीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Board HSSC Result 2026, GBSHSE 12th Result Link, Goa Class 12 Pass Percentage, GBSHSE HSSC Merit List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com