DUSU Election 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कैंपस में छात्र राजनीति की गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) समेत विभिन्न छात्र संगठन अलग-अलग समूहों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों पर भी राजनीतिक संगठनों का फोकस बढ़ता दिखाई दे रहा है.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए ABVP का आयोजनABVP की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज सभागार में ‘मध्यांचल मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया गया. संगठन के अनुसार, इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के करीब 500 छात्र शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन आगामी DUSU चुनाव के मद्देनजर किया गया था.

कार्यक्रम में खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा और ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी मुख्य रूप से मौजूद रहे. इसके अलावा ABVP के DUSU पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डाबस, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार ईशु मौर्य, सचिव पद की उम्मीदवार रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लक्ष्य राज सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
राजकीय गीत से हुई शुरुआत, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहींकार्यक्रम की शुरुआत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ हुई. आयोजकों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के छात्रों को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया. वहीं, सत्य निकेतन में हुई घटना में जान गंवाने वाले छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में कोई सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया गया. कार्यक्रम के बाद पारंपरिक भोजन की भी व्यवस्था की गई.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के छात्रों को लेकर NSUI की गतिविधियां भी चर्चा में हैं. सूत्रों के मुताबिक, संगठन भी इन राज्यों से आने वाले छात्रों को केंद्र में रखते हुए एक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, कार्यक्रम की तारीख और स्वरूप को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
क्यों अहम हैं ये छात्र?दिल्ली विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं. चुनाव के दौरान छात्र संगठनों के लिए विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों तक पहुंच बनाना अहम माना जाता है. ऐसे में चुनाव से पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के छात्रों को जोड़ने के लिए दोनों प्रमुख छात्र संगठनों की गतिविधियां DUSU चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं.
यह भी पढ़ें- Success Story : उंगलियों से पहाड़ा, शरीर से हिंदी की मात्रा..पढ़ाने के अनोखे तरीके को मिला राष्ट्रपति सम्मान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं