Which Job have opprtunity to Travel abroad : सरकारी नौकरी की बात आते ही ज्यादातर लोग अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और पर्क्स के बारे में सोचते हैं. लेकिन कई ऐसे भी हैं जो अपने करियर के साथ विदेश में काम करने या दुनिया के अलग-अलग देशों घूमने का भी सपना देखते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन-सी सरकारी नौकरी में विदेश जाने के सबसे ज्यादा चांसेस मिलते हैं. आज के इस आर्टिकल में हम यही बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं बिना देर के...
IFS की नौकरी देती विदेश घूमने का जबरदस्त मौका
विदेश में काम करने के चांस की बात करें तो Indian Foreign Service (IFS) सर्विसेज सबसे आगे है. UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चुने गए IFS अधिकारियों की नियुक्ति दुनिया भर में भारतीय दूतावासों, हाई कमीशंस और वाणिज्य दूतावासों (Consulates) में की जाती है.
विदेश मंत्रालय में मिलती हैं अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां
विदेश मंत्रालय से जुड़े कई पदों पर भी विदेश में काम करने का मौका मिलता है. हालांकि IFS अधिकारियों की तुलना में ऐसे अवसर सीमित हो सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने की संभावना बनी रहती है.
डिफेशन सर्विसेस में भी विदेश जाने के मौका
भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारियों को भी समय-समय पर विदेशी सैन्य अभ्यास, ट्रेनिंग प्रोग्रामों, संयुक्त मिशनों और रक्षा सहयोग गतिविधियों के लिए विदेश भेजा जाता है. हालांकि इसमें लंबे समय की विदेशी पोस्टिंग कम होती है.
इन नौकरियों में भी मिलता है विदेश जाने का मौका
कुछ सेंट्रल जॉब्स, इंटरनेशनल कॉपरेशन से जुड़ी एजेंसियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में भी विदेश यात्राओं या विदेशी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिल सकता है. लेकिन रेग्यूलर और लंबे समय तक विदेश में रहने का अवसर IFS अधिकारियों को सबसे अधिक मिलता है.
क्यों खास है IFS?
इस सरकारी सेवा में काम करने वाले अधिकारियों को विभिन्न देशों की संस्कृति, राजनीति और अर्थव्यवस्था को करीब से समझने का मौका मिलता है. साथ ही अच्छी सैलरी, विदेशी भत्ते और इंटरनेशनल एक्सपीरिएंस के कारण लोगों की पहली पसंद है. एक IFS अधिकारी अपने करियर के दौरान कई देशों में पोस्टिंग पा सकता है.
IFS का क्या होता है रोल
इनका काम भारत और दूसरे देशों के बीच स्ट्रेटजिक एलाएंस मजबूत करना, भारतीय नागरिकों की मदद करना और अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना होता है.
यह भी पढ़ें- 10वीं के बाद कैसे बनें पायलट? जानिए SPL से CPL तक का पूरा प्रोसेस, सैलरी भी है लाखों में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं