विज्ञापन

Delhi की इन 5 कॉलेज की फीस है बहुत कम, सस्ते में कर सकते हैं अच्छी पढ़ाई

Delhi University admission updates : जानिए DU के उन 5 सबसे सस्ते और बेस्ट कॉलेजों के बारे में, जहां बेहद कम फीस में मिलती है वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन और धमाकेदार प्लेसमेंट.

Delhi की इन 5 कॉलेज की फीस है बहुत कम, सस्ते में कर सकते हैं अच्छी पढ़ाई
नॉर्थ कैंपस का किरोड़ी मल कॉलेज किसी पहचान का मोहताज नहीं है.

Delhi University Low Fees Colleges: हर छात्र का सपना होता है कि वह देश की सबसे प्रतिष्ठित दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई करे. लेकिन कई बार पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल होता है कि क्या दिल्ली जैसे बड़े शहर में पढ़ाई का खर्च बजट में आ पाएगा? तो आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में कई ऐसे कॉलेज हैं, जहां की फीस न सिर्फ बहुत कम है, बल्कि वहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट (Job Placement) बड़े-बड़े प्राइवेट कॉलेजों को टक्कर देती है. ऐसे में आइए जानते हैं DU के ऐसे ही 5 चुनिंदा और कॉलेजों के बारे में, जहां आप कम खर्च में पढ़ाई कर सकते हैं.

1. मैत्रेयी कॉलेज - Maitreyi College

इस कॉलेज का कैंपस और फैकल्टी बेहद शानदार हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस कॉलेज की सालाना फीस करीब 6,980 से 12,855 के बीच है. कम फीस में बेहतरीन माहौल और अच्छी प्लेसमेंट के लिए यह कॉलेज काफी पसंद किया जाता है.

2. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज -Sri Venkateswara College - Venky

साउथ कैंपस का यह कॉलेज 'वेंकी' के नाम से मशहूर है और इसकी गिनती DU के टॉप कॉलेजों में होती है.  यहां के कुछ कोर्सेज की सालाना फीस महज 1,290 से शुरू होकर 20,375 तक जाती है. 

3. शहीद भगत सिंह कॉलेज - Shaheed Bhagat Singh College

कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों के बीच शहीद भगत सिंह कॉलेज काफी पॉपुलर है. इस कॉलेज का ट्रैक रिकॉर्ड और प्लेसमेंट सेल बहुत एक्टिव है. फीस की बात करें तो यहां आपको सालाना सिर्फ 1,785 से 11,155 तक खर्च करने होंगे. यानी एक महीने के पॉकेट मनी से भी कम खर्च में आप यहां सालभर की पढ़ाई कर सकते हैं.

4. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज -Deen Dayal Upadhyaya College

अगर आप साइंस या मैनेजमेंट के फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह कॉलेज एक बढ़िया चॉइस है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस इस कॉलेज की सालाना फीस लगभग 9,000 से 20,000 के बीच है. कम बजट में क्वालिटी एजुकेशन चाहने वाले छात्रों के लिए यह एक परफेक्ट पैकेज है.

5. किरोड़ी मल कॉलेज -Kirori Mal College - KMC

नॉर्थ कैंपस का किरोड़ी मल कॉलेज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. महानायक अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां यहां से पढ़ चुकी हैं. BA और B.Com कोर्सेज के लिए फीस लगभग 9,000 से 31,260 के बीच है.

कैसे मिलेगा एडमिशन?

इन कॉलेजों में एडमिशन के लिए आपको CUET (Common University Entrance Test) की परीक्षा पास करनी होगी. CUET के स्कोर के आधार पर ही दिल्ली यूनिवर्सिटी की कट-ऑफ और काउंसलिंग लिस्ट तैयार होती है. 

यह भी पढ़ें- कोटा को टक्कर दे रहा है सीकर: नीट पेपर लीक के दर्द के बीच छोटे शहरों के 'डॉक्टर' बनने के सपनों की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com