Most spoken word in the world: रोजमर्रा में हम ना जाने कितने ही शब्दों का प्रयोग करते हैं. इसी तरह दुनिया में हजारों भाषाएं बोली जाती हैं. पर किसी ना किसी भाषा में कोई तो एक शब्द ऐसा होगा, जो सबसे ज्यादा बोला जाता होगा. आज बात इसी शब्द की, और ये भी जानें कि इस शब्द की शुरुआत कैसे हुई थी. कहां इसे सबसे पहले प्रयोग किया गया था और क्या आप भी इस शब्द का प्रयोग करते हैं या नहीं.
सबसे ज्यादा बोले जाने वाला शब्द
आप भी रोजमर्रा में इस शब्द का प्रयोग करते हैं. बस आपको आभास नहीं है कि ये शब्द दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जाने वाला शब्द है. ये शब्द है- OK (ओके). ऐसा माना जाता है कि ये सबसे अधिक बोला जाने वाला प्रचलित शब्द है.
ऐसे देश जो बदल चुके हैं अपना नाम, तीसरे वाले ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया है
OK की शुरुआत कैसे हुई?
OK की शुरुआत को लेकर जब बात की जाती है तो साल 1839 का वाक्या सुनाया जाता है. उस समय अमेरिका में मजाकिया अंदाज में शब्दों को गलत स्पेलिंग में लिखा जाता था. तब एक बार All Correct को मजाक में लिखा गया Oll Korrect. इसका ही छोटा रूप बना OK. ऐसा कहा जाता है कि पहली बार यह शब्द Boston Morning Post अखबार में इस्तेमाल किया गया था.
ट्रेन के पीछे क्यों बना होता है X का निशान, जानें इसका मतलब
क्यों OK है सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द
OK अंग्रेजी का ऐसा शब्द है, जो हर तरह की भाषा बोलने वाले लोगों की जुबान पर है. इसका मतलब – ठीक है, सही है आदि संदर्भों में किया जाता है. साल 1840 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में OK का खूब इस्तेमाल हुआ था. उस समय पहले टेलीग्राफ और बाद में इंटरनेट के माध्यम से यह शब्द पूरी दुनिया में फैल गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं