विज्ञापन

दिवाली पर किस राज्य में कितनी छुट्टी? जानें कहां कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Diwali School Holiday: दिवाली के मौके पर देशभर में स्कूलों की छुट्टी है. कुछ राज्यों में दिवाली के बाद भी कई दिन स्कूल बंद रहेंगे. इस दौरान गोवर्धन पूजा से लेकर भाई दूज जैसे त्योहार आ रहे हैं.

दिवाली पर किस राज्य में कितनी छुट्टी? जानें कहां कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
दिवाली पर कहां कितने दिन बंद हैं स्कूल

नवंबर शुरू होते ही दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. लोग शॉपिंग के लिए बाहर निकल रहे हैं और तमाम तरह के प्लान चल रहे हैं. त्योहार के सीजन में स्कूलों की छुट्टी को लेकर भी काफी चर्चा रहती है. भले ही इस बार रविवार को दिवाली आ रही है, लेकिन कुछ राज्यों में दिवाली के बाद अगले दिन भी स्कूल बंद रहेंगे. दिवाली के अगले दिन सोमवार है, इसीलिए इस दिन स्कूल जाना है या नहीं, इसे लेकर फिलहाल काफी कंफ्यूजन बना हुआ है.  आइए जानते हैं कि दिवाली के मौके पर किस राज्य में कितने दिन के लिए स्कूल बंद रहेंगे. 

दिवाली के मौके पर देशभर में छुट्टी

दिवाली देश के बड़े त्योहारों में से एक है. भारत के लगभग सभी राज्यों में इस रौशनी के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन छुट्टी कैलेंडर में पहले से ही तय होती है. इस बार दिवाली 8 नवंबर को आ रही है, जिस दिन रविवार है. ऐसे में पहले से ही सभी स्कूलों की छुट्टी तय है.  सवाल दूसरे दिन का है कि इस दिन स्कूलों की छुट्टी होगी या फिर नहीं. 

किस राज्य में कितनी छुट्टी?

दिवाली के अगले दिन यानी सोमवार को भी कई राज्यों के स्कूल बंद ही रहेंगे. इनमें महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के स्कूल शामिल हैं. यहां स्कूलों की लंबी छुट्टी दी गई है, जिसमें दिवाली से लेकर भाई दूज जैसे त्योहार कवर हो रहे हैं. 

महाराष्ट्र में लंबी छुट्टी: महाराष्ट्र में करीब 13 दिनों के लिए स्कूल पहले से ही बंद कर दिए गए हैं. इस मिड टर्म हॉलिडे की शुरुआत 2 नवंबर से हो चुकी है और 14 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी. इस दिन शनिवार है, ऐसे में 16 नवंबर से ही क्लासेस शुरू होंगीं. 

राजस्थान में 15 नवंबर तक स्कूल बंद: राजस्थान में भी महाराष्ट्र की तरह स्कूलों की लंबी छुट्टी है. राजस्थान में 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे. इस छुट्टी के दौरान गोवर्धन पूजा, दिवाली और भाई दूज जैसे त्योहार आएंगे. 

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में भी दिवाली की छुट्टी एक दिन की नहीं होती है. यहां दिवाली पर चार दिन की छुट्टी दी जाती है. हिमाचल प्रदेश में 6 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक छुट्टी हो सकती है. 

बाकी राज्यों का अपडेट

बाकी राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 6 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक छुट्टी रहेगी. उत्तर प्रदेश के स्कूलों में भी त्योहारों के लिए छुट्टी हो सकती है. दिवाली के बाद यहां गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी. बिहार में दिवाली के अलावा छठ पूजा भी है, ऐसे में यहां स्कूल 7 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक बंद रहेंगे. यानी त्योहारों पर 11 दिन की लंबी छुट्टी मिलेगी. 

सभी अभिभावकों को सुझाव है कि वो छुट्टी की जानकारी के लिए स्कूल से संपर्क करें या फिर स्कूल की तरफ से आने वाले मैसेज पर ध्यान दें. कई बार स्कूलों की छुट्टियों को घटाया या बढ़ाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें | बच्चों का सैनिक स्कूल में जाने का सपना होगा पूरा, कक्षा 6 और 9 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

यह भी पढ़ें | NEET PG में अब रैंकिंग सिस्टम लाने की तैयारी, जानें ये पर्सेंटाइल से कितना अलग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Close Update, Diwali School Holiday List, Diwali Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com