विज्ञापन

CUET स्कोर के बिना क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी के PG प्रोग्राम में मिलेगा दाखिला? जानें प्रक्रिया

Delhi University PG Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम के लिए दाखिले की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. ये प्रक्रिया 16 मई, 2026 से शुरू हुई है जो कि 7 जून 2026 तक चलने वाली है.

CUET स्कोर के बिना क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी के PG प्रोग्राम में मिलेगा दाखिला? जानें प्रक्रिया
दाखिले के लिए क्या CUET-PG 2026 स्कोर अनिवार्य?

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अपने पोस्टग्रेजुएट (PG) कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो भी उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के PG कार्यक्रमों में दाखिला लेने चाहते हैं वो समय रहते आवेदन कर दें. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जून, 2026 है. उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल - pgadmission.uod.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि  दाखिले की यह प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत संचालित की जा रही है. इस साल, DU ने एप्लीकेशन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए DigiLocker और API Setu का इस्तेमाल करके एक ऑटो-इंटीग्रेशन फीचर शुरू किया है.

कौन कर सकता है आवेदन

2 साल के PG कार्यक्रम के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने CUET PG 2026 की परीक्षा दी है. एक साल के PG कार्यक्रम केवल DU के उन छात्रों के लिए हैं, जो NEP दिशानिर्देशों के तहत चार-वर्षीय स्नातक डिग्री पूरी कर रहे हैं. एक-वर्षीय PG पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया बाद में एक अलग पोर्टल के माध्यम से शुरू होगी.

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान भी करना होगा.  CSAS (PG) एप्लीकेशन फीस नॉन-रिफंडेबल होगा. हर प्रोग्राम के हिसाब से ये अलग होगी. SC/ST/PwBD कैंडिडेट के लिए 100 रुपये प्रति प्रोग्राम फीस है. UR/OBC-NCL/EWS कैंडिडेट के लिए 250 रुपये प्रति प्रोग्राम फीस है.

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी PG प्रोग्राम में प्रवेश केवल Common University Entrance Test – Postgraduate 2026 (CUET (PG)  2026) के आधार पर ही होगा. University of Delhi के सभी कॉलेजों के लिए, UoD के ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म—Common Seat Allocation System (PG)  2026 के माध्यम से प्रवेश लेना अनिवार्य है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University PG Admission, Delhi University Admission, Delhi University CUET Score Is Mandatory, CUET Ke Bina Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com