विज्ञापन

Delhi University LAW Admissions 2026: डीयू में लॉ प्रोग्राम्‍स में एडमिशन शुरू, ये है आवेदन की लास्‍ट डेट

Delhi University LAW Admissions 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गया है. इसके पहले चरण के तहत रजिस्‍ट्रेशन ओपन किए गए हैं.

Delhi University LAW Admissions 2026: डीयू में लॉ प्रोग्राम्‍स में एडमिशन शुरू, ये है आवेदन की लास्‍ट डेट

Delhi University LAW Admissions 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गया है. इसके पहले चरण के तहत रजिस्‍ट्रेशन ओपन किए गए हैं. इसके तहत 5 वर्षीय एकीकृत विधि कार्यक्रम- बीए एलएलबी ऑनर्स और बीबीए एलएलबी ऑनर्स के लिए रजिस्‍ट्रेशन हो रहे हैं. 

कौन भर सकता है फॉर्म

जिन छात्रों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) में दाखिला लेने के लिए CLAT 2026 में शामिल होना जरूरी है. क्‍लैट से तैयार मेरिट के हिसाब से ही डीयू में एडमिशन मिलेगा. 

आवेदन शुल्क एवं जरूरी दस्तावेज

सामान्य (UR),ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क देना होगा. इसके साथ ही रजिस्‍ट्रेशन करते हुए ही छात्रों को पहचान पत्र, पिछली मार्कशीट की कॉपी स्‍कैन करके अपलोड करनी होगी. इसके अलावा फोटो, हस्ताक्षर आदि भी अपलोड करने होंगे. 

विदेश में करनी है मेडिकल की पढ़ाई, तो ये हैं टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए law.uod.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

यहां बाईं ओर एडमिशन पोर्टल लिखा नजर आएगा. जहां एडमिशन से संबंधित जानकारी विस्‍तार से पढें. 

अब नीचे की ओर Useful Links में Admission Portal Links देखें. 

यहां Apply for a Programme पर क्लिक करें. 

अब पेज खुलेगा. जहां से आप Bachelor of Laws की डिटेल्‍स देख सकेंगे. अब Login To Apply पर क्लिक करें. 

यहां लॉगिन व पासवर्ड क्रिएट करें.  निर्धारित प्रारूप में जरूरी जानकारी व दस्तावेज अपलोड करें. 

ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें. इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें. 

रजिस्ट्रेशन की लास्‍ट डेट 

डीयू की आधि‍कारिक वेबसाइट के अनुसार, रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और 18 मई 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com