विज्ञापन

CMAT के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें क्या होता है एग्जाम पैटर्न और कौन कर सकता है आवेदन

CMAT 2027 Registration: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.

CMAT के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें क्या होता है एग्जाम पैटर्न और कौन कर सकता है आवेदन
CMAT के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है. जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो NTA CMAT की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जा सकते हैं. परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2026 है. वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2026 तय की गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परक्षा से जुड़ी तमाम जानकारी नोटिफिकेशन में दी हैं, जिसे वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है. 

नोट कर लीजिए जरूरी तारीखें

फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो - 26 दिसंबर को खुलेगी और 28 दिसंबर 2026 को बंद हो जाएगी
एग्जाम सिटी स्लिप - 21 जनवरी 2027 को उपलब्ध होगी
एडमिट कार्ड  - 4 फरवरी 2027 को जारी किया जाएगा
परीक्षा की तारीख - 11 फरवरी 2027 

CMAT के लिए आवेदन का तरीका 

  • सबसे पहले NTA CMAT की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध CMAT 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद खुद का रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें.
  • आखिर में फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें.

एग्जाम में क्या-क्या पूछा जाएगा?

NTA की ये परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होती है और इसके लिए तीन घंटे का समय दिया जाता है. परीक्षा में 400 नंबर के 100 सवाल होते हैं, हर सवाल के लिए चार नंबर दिए जाते हैं. गलत जवाब पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होती है. इसमें उम्मीदवारों का कई चीजों को लेकर टेस्ट होता है. 

  • क्वांटिटेटिव टेक्निक्स और डेटा इंटरप्रिटेशन
  • लॉजिकल रीजनिंग
  • लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन
  • जनरल अवेयरनेस
  • इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप

कौन कर सकता है आवेदन? 

CMAT में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. जो छात्र ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं और जिनका रिजल्ट 2027-28 सत्र के दाखिले शुरू होने से पहले आ जाएगा, वे भी CMAT-2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | 10 साल सजा, कुर्की और 5 करोड़ का जुर्माना...महाराष्ट्र में पेपर लीक पर आ सकता है सख्त कानून

यह भी पढ़ें | UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए सिटी स्लिप आज होगी जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CMAT 2027 Registration, CMAT Registration Dates, CMAT 2027 Exam Date, CMAT 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com