विज्ञापन

कक्षा 6 में आते ही बच्‍चे को ऐसे पढ़ाएं संस्‍कृत, धाराप्रवाह बोलने लगेगा, करेगा फुल स्‍कोर

Class 6 sanskrit teaching tips: स्‍कूलों में कक्षा 6 से संस्‍कृत पढ़ाई जाती है. कई बच्‍चों को यह विषय कठिन लगता है लेकिन धीरे-धीरे संस्‍कृत फुल स्‍कोर करने वाला विषय बन जाता है.

कक्षा 6 में आते ही बच्‍चे को ऐसे पढ़ाएं संस्‍कृत, धाराप्रवाह बोलने लगेगा, करेगा फुल स्‍कोर

Class 6 sanskrit teaching tips: स्‍कूलों में कक्षा 6 से संस्‍कृत पढ़ाई जाती है. कई बच्‍चों को यह विषय कठिन लगता है लेकिन धीरे-धीरे संस्‍कृत फुल स्‍कोर करने वाला विषय बन जाता है. एक बार संस्‍कृत समझ आने लगी तो बच्‍चे इसे आगे की कक्षाओं तक पढ़ना चाहते हैं. जानें कक्षा 6 में बच्चे को संस्कृत कैसे पढ़ाएं कि उसे ये आसान लगने लगे. 

कक्षा 6 में आते ही बच्‍चे को ऐसे पढ़ाएं संस्‍कृत 

उच्चारण करना सिखाएं 

बच्चे को संस्कृत के वर्णों का उच्‍चारण करना सिखाएं. पहले छोटे-छोटे शब्‍दों का उच्‍चारण करने से शुरुआत करें. इससे वह विषय का शुद्ध उच्‍चारण करना सीख जाएगा. 

हिंदी के शब्दों से मिले-जुले शब्‍द सिखाएं

बच्‍चे को हिंदी भाषा बोलने की आदत होती है. ऐसे में उसे हिंदी के शब्‍दों से मिले-जुले शब्‍द सिखाना शुरू करें. जैसे माता (मां), पितृ (पिता), जल (पानी), पुस्तकम् (किताब) आदि. 

कक्षा 6 में आते ही बच्‍चे को इन 7 तरीकों से पढ़ाएं अंग्रेजी

छोटे वाक्य बनवाएं 

जब बच्‍चा पठ् धातु, गम् धातु आदि धातु शब्‍द सीख ले तो उससे सरल वाक्य बनवाना शुरू करें, जैसे सा पठति (वह बालिका पढ़ती है), स: पठति (वह बालक पढ़ता है). 

श्लोक के माध्‍यम से सिखाएं 

बच्‍चे कई श्‍लोक बचपन से सुनते आए हैं. जैसे गायत्री श्‍लोक, जिसका उच्‍चारण कई स्‍कूलों में प्रार्थना में भी कराया जाता है. इनका अर्थ उसे विस्‍तार से समझाएं और इस तरह के और सरल श्‍लोक याद कराएं. 

कक्षा 6 में आते ही बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाना शुरू करें गणित

नियमित अभ्यास कराएं

संस्कृत सीखने के लिए रोज थोड़ा-थोड़ा अभ्यास कराना बहुत जरूरी है. लिखने और बोलने दोनों का अभ्यास कराते रहें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Class 6 Sanskrit Teaching Tips, Sanskrit Teaching Tips, Teaching Tips, How To Teach Sanskrit To Students, Class 6 Sanskrit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com