विज्ञापन

CBSE ने डिलीट क्यों किया मार्किंग पोर्टल हैक होने वाला पोस्ट? खुद बताया कारण

CBSE OSM Portal: 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही CBSE को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, इसी बीच एक एथिकल हैकर ने दावा किया कि उसने मार्किंग सिस्टम वाली वेबसाइट हैक कर ली थी. इस पर सीबीएसई की तरफ से एक पोस्ट किया गया, जिसे कुछ ही देर में डिलीट भी कर दिया.

CBSE ने डिलीट क्यों किया मार्किंग पोर्टल हैक होने वाला पोस्ट? खुद बताया कारण
CBSE OSM Portal Glitch: बोर्ड ने अपना पहला पोस्ट किया डिलीट

CBSE Marking Portal Hack: CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ब्लर कॉपी और आंसर शीट की अदला-बदली के आरोपों के बीच एक एथिकल हैकर ने दावा किया कि उसने बोर्ड का मार्किंग पोर्टल आसानी से हैक कर लिया. तमाम जगह इंटरव्यू भी दिए गए, जिसके बाद सीबीएसई ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट किया. हालांकि ये पोस्ट कुछ ही मिनटों में डिलीट भी कर दिया गया. इसके बाद करेक्शन के साथ दोबारा पोस्ट हुआ और डिलीट करने को लेकर भी सफाई दी गई. 

हैकिंग को लेकर दी थी सफाई

दरअसल सीबीएसई की तरफ से उन तमाम खबरों का खंडन किया गया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि बोर्ड का मार्किंग पोर्टल हैक हो गया था. बोर्ड ने बताया कि जिस वेबसाइट या पोर्टल का इस्तेमाल छात्रों की कॉपी चेक करने और स्कैन कॉपी के लिए किया जा रहा है, वो अलग है. इस पोर्टल को किसी ने भी हैक नहीं किया और ये पूरी तरह से सुरक्षित है. 

डिलीट क्यों किया पोस्ट?

सीबीएसई ने ये भी बताया कि उसे अपना पहला पोस्ट डिलीट क्यों करना पड़ा. CBSE ने एक्स पर लिखा कि पिछली पोस्ट में गलती से यूआरएल (URL) में एक एक्स्ट्रा 's' लग गया था, इसलिए सही यूआरएल cbse.onmark.co.in के साथ ये पोस्ट दोबारा जारी की गई है. भले ही बोर्ड ने पोस्ट डिलीट करने को लेकर सफाई जारी कर दी हो, लेकिन ताजा विवादों के बीच ऐसा होने पर उसे खूब ट्रोल किया गया. लोगों ने कहा कि कॉपी चेकिंग में गड़बड़ी तो हुई है, लेकिन बोर्ड एक पोस्ट भी बिना गड़बड़ी के नहीं कर पा रहा है. 

CBSE ने ताजा पोस्ट में क्या लिखा?

CBSE ने बताया कि जिस cbse.onmark.co.in को हैक करने का दावा किया जा रहा है, वह सिर्फ एक टेस्टिंग साइट है. जिसका इस्तेमाल केवल आंतरिक टेस्टिंग और रिव्यू के लिए 'सैंपल डेटा' के साथ किया जाता है. बोर्ड ने बताया कि इस टेस्टिंग पोर्टल पर किसी भी छात्र का असली डेटा, मार्क्स या कोई अन्य जरूरी जानकारी मौजूद नहीं है. बोर्ड ने कहा कि असली पोर्टल पर सुरक्षा में चूक का कोई भी मामला सामने नहीं आया है.

UP Toppers Reward: एक लाख रुपये, टैबलेट और मेडल! यूपी बोर्ड, CBSE और ICSE टॉपरों की चमकेगी किस्मत

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE OSM Portal, CBSE OSM Portal Breach, CBSE Marking Portal Hack, CBSE Delete Post, CBSE OSM Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com